back to top

गायिका कनिका कपूर कोरोना रोगियों को देंगी प्लाज्मा

लखनऊ। कोराना वायरस से संक्रमित होने के बाद ठीक हुईं बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर ने सोमवार को कोरोना रोगियों के इलाज के लिए अपना प्लाज्मा देने का फैसला किया। इसके लिए उन्होंने सोमवार शाम को किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में अपना रक्त परीक्षण के लिए दिया। अगर उनके परीक्षण ठीक आए तो सोमवार या मंगलवार सुबह उनके खून से 500 मिली प्लाज्मा केजीएमयू के डाक्टर निकालेंगे।

केजीएमयू की ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की अध्यक्ष डॉ. तूलिका चंद्रा ने सोमवार को भाषा को बताया कि गायिका कनिका कपूर ने सोमवार को संस्थान के डाक्टरों से अपना प्लाज्मा दान करने की इच्छा जताई। इसके बाद उन्हें बुलाकर उनके रक्त के नमूने परीक्षण के लिए लिए गए। रक्त परीक्षण में सब कुछ ठीक पाए जाने के बाद उन्हें सोमवार शाम या मंगलवार सुबह प्लाज्मा दान करने के लिए बुलाया जाएंगा।

उन्होंने बताया कि अभी तक केजीएमयू में कोरोना से ठीक हुए तीन मरीज अपना प्लाज्मा दान कर चुके है। इनमें एक रेजीडेंट डाक्टर तौसीफ खान, एक कनाडा की महिला डाक्टर तथा एक अन्य रोगी शामिल हैं। कनिका कपूर कोरोना से ठीक हुई चौथी रोगी होंगी जो अपना प्लाज्मा केजीएमयू को दान करेंगी । रविवार शाम राजधानी के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में किसी कोरोना रोगी पहली बार प्लाज्मा थेरेपी दी गई। यह रोगी उरई के एक 58 वर्षीय डाक्टर हैं जिनको प्लाज्मा दान करने वाली भी कनाडा की एक महिला डाक्टर है जो कि पहली कोरोना रोगी थी जो यहां केजीएमयू में भर्ती हुई थी।

केजीएमयू के डाक्टरों के मुताबिक रविवार देर शाम उरई के इन कोरोना रोगी डाक्टर को प्लाज्मा की 200 मिली डोज दी गई है। इनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अगर आवश्यकता पड़ी तो इन्हें आज (सोमवार) या मंगलवार को दूसरी डोज दी जाएगी। मशहूर गायिका कनिका कपूर 10 मार्च को लंदन से मुंबई आई थी और 11 मार्च को अपने परिजनों से मिलने लखनऊ आई थी। गत 14 और 15 मार्च को लखनऊ में आयोजित कुछ पार्टियों में कनिका ने शिरकत की थी।

इनमें उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और उनके सांसद पुत्र दुष्यंत सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। कनिका कपूर ने कहा था कि 17 और 18 मार्च को कुछ लक्षणों का एहसास हुआ तो उन्होंने अपनी जांच का अनुरोध किया। वह 19 मार्च को कोरोना संक्रमित पाई गईं और 20 मार्च को जब उन्हें इस बारे में पता चला, तो उन्होंने अस्पताल जाना बेहतर समझा। कनिका को लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई में भर्ती किया गया था और तीन नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद गत 6 अप्रैल को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...