back to top

गायिका कनिका कपूर हुईं स्वस्थ, अस्पताल से मिली छुट्टी

लखनऊ। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण यहां संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती गायिका कनिका कपूर की लगातार दो रिपोर्ट में उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि के बाद उन्हें सोमवार सुबह अस्पताल से छुटटी दे दी गई। हालांकि संक्रमण मुक्त होने के पश्चात अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी कनिका की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं क्योंकि पृथक वास की उनकी अवधि समाप्त होने के बाद पुलिस उनके खिलाफ दर्ज मामलों में उनसे पूछताछ कर सकती है।

संजय गांधी पीजीआई के निदेशक डॉ. आर के धीमन ने भाषा को बताया कि दो दिन पहले कनिका कपूर की रिपोर्ट में वह संक्रमित नहीं पाई गई थीं, जिसके बाद रविवार शाम एक बार फिर उनकी रिपोर्ट में उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि कनिका कपूर को सोमवार सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं लेकिन उन्हें अभी कुछ दिन विशेष सावधानी बरतनी होगा। कनिका कपूर को अभी अपने घर पर 14 दिन पृथक वास में रहना होगा।

कपूर लगातार चार जांच रिपोर्टों में संक्रमित पाई गई थीं। पांचवीं और छठी रिपोर्ट में वह संक्रमण मुक्त पाई गईं जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। कोरोनो वायरस से संक्रमित होने के बाद शहर में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने को लेकर और लापरवाही बरतने के आरोप में कनिका के खिलाफ शहर के सरोजनी नगर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 188, 269 और 270 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह प्राथमिकी लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर दर्ज की गई थी। वह देश की पहली बॉलीवुड सेलिब्रिटी हैं, जिन्हें यह घातक संक्रमण हुआ था।

गौरतलब है कि कनिका 10 मार्च को एयर इंडिया के विमान से लंदन से मुंबई पहुंची थीं। उसके बाद वह 11 मार्च को लखनऊ आई थीं और उन्होंने लखनऊ एवं कानपुर समेत अन्य जगहों पर न सिर्फ पार्टियों में हिस्सा लिया था, बल्कि कई नेताओं और अन्य हस्तियों से भी मुलाकात की थी। इसके बाद 20 मार्च को कोरोना वायरस संबंधी उनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। उन्हें संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराया गया था जहां डाक्टरों की विशेष टीम उनकी देखभाल कर रही थी।

कनिका ने गत 13, 14 और 15 मार्च को होली से जुड़ी दो-तीन पार्टियों में शिरकत की थी। इनमें कुल मिलाकर 250 से 300 लोगों ने शिरकत की थी। इस बीच, सूत्रों ने बताया था कि इन पार्टियों में अनेक नेता और अधिकारी भी शामिल हुए थे, जिनमें उत्तर प्रदेश के कुछ मंत्री भी थे लेकिन बाद में जांच के बाद वे संक्रमित नहीं पाए गए थे।

RELATED ARTICLES

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

संसद परिसर में राहुल गांधी समेत विपक्ष का काले कपड़ों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के लगे नारे

नई दिल्ली। छात्र आंदोलन और नीट परीक्षा से जुड़े विवादों को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के...

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कई राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक आवास के बाहर धरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा एवं...