back to top

यूपी में निवेश करेंगी सिंगापुर की कंपनियां

सतीश महाना, मुख्य सचिव से सिंगापुर के उच्चायुक्त के नेतृत्व में तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

लखनऊ। प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना से गुरुवार को विधान भवन स्थित उनके कार्यालय कक्ष में भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वांग वी कुन के नेतृत्व में तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। उन्होंने उत्तर प्रदेश में लॉजिस्टक, इंट्रीग्रेटेड टाउनशिप एवं डाटा सेंटर के क्षेत्र में निवेश करने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सिंगापुर की दो कंपनियां नोएडा में डाटा सेंटर की स्थापना करना चाहती हैं। साथ ही एक अन्य कंपनी कानपुर में एग्रो के क्षेत्र में निवेश की इच्छुक है। इसके अलावा वाराणसी में भी निवेशक स्किल सेंटर के क्षेत्र में निवेश करना चाहते हैं। उन्होंने उद्यम स्थापना के लिए भूमि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया। सिंगापुर के प्रतिनिधिमंडल ने अवगत कराया कि सिंगापुर के निवेशक यूपी में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के क्षेत्र में निवेश के लिए उत्सुक है। उन्होंने कहा कि भारत और सिंगापुर के बीच व्यापारिक रिश्ते काफी मजबूत हैं। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र के विकास में सिंगापुर के उद्यमी अपना अहम योगदान दे सकते हैं। लॉजिस्टिक, कृषि और शिक्षा के क्षेत्र में निवेश की बड़ी संभावनाएं हैं। सिंगापुर के उद्यमी यूपी ईज आफ डूईंग बिजनेस से काफी प्रभावित हैं। दादरी एवं जेवर का मास्टर प्लान उद्यमियों को निवेश के लिए आकर्षित कर रहा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिवेश में विश्व की बहुत सी इलेक्ट्रानिक कंपनियां चीन से बाहर जा रही हैं। यूपी ऐसी कंपनियों को अपने यहां आकर्षित करने के लिए बेहतर विकल्प साबित होगा।

 

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यूपी में निवेश के लिए अनुकूल माहौल है। यहां उद्योग लगाने पर आसानी से दक्ष कारीगर उपलब्ध होंगे और निवेशकों को बड़ा उपभोक्ता बाजार भी मिलेगा। यूपी में आधारभूत अवस्थापना सुविधाओं कोे बेहतर विकास हुआ है। इसके फलस्वरूप यूपी सिंगापुर के निवेशकों के लिए नंबर वन हाट-स्पाट बन गया है। प्रदेश की निवेश नीति के तहत परियोजनाओं का कार्यान्वयन तीव्र गति से होने के करण निवेशक काफी प्रभावित हैं। औद्योगिक विकास मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से सिंगापुर के निवेशकों को यूपी में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि सरकार निवेशकों को हर प्रकार की सहूलियत एवं सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। जिसके कारण कई देशों से निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं और शीघ्र ही बहुत से क्षेत्रों में उद्योग स्थापित होने की संभावना है।

 

 

सिंगापुर के साथ भी निवेश के विकल्प खुले हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़क एवं वायु परिवहन सेवाओं को बेहतर बनाया गया है। डिमांड एवं सप्लाई चेन को मजबूत किया गया है। निवेश को आकर्षित करने के लिए पारदर्शी नीति लागू की गयी है। प्रदेश में उद्यम स्थापना के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। सिंगापुर के उच्चायुक्त के नेतृत्व में आये प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी से भी भेंट की। मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि यूपी में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के कारण दुनियाभर के निवेशकों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल हो रहा है। प्रदेश निवेशकों को अनुकूल एवं भयमुक्त वातावरण प्रदान कर रहा है। प्रदेश में एक्सप्रेस-वेज का निर्माण बहुत तेजी से किया जा रहा है। एयर कनेक्टीविटी बढ़ाने के उद्देश्य से कई एयरपोर्ट विकसित किये जा रहे हैं। प्रदेश में अलीगढ़, आगरा, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट एवं कानपुर में डिफेंस कॉरीडोर विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोलकाता की हुगली नदी से वाराणसी और प्रयागराज तक जलमार्ग भी बहुत तेजी से विकसित किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...