back to top

श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) का डेब्‍यू फिल्म रोजी से होगा

मुम्‍बई।  श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) की पहली फिल्म ‘रोजी: द सैफरन चैप्टर’ अक्टूबर में रिलीज होगी. इस बात की पुष्टि फिल्म की निर्माता प्रेरणा वी. अरोड़ा ने की है. दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज के बारे में बोलते हुए फिल्म निर्माता प्रेरणा ने कहा, “हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि ‘रोजी’ इस अक्टूबर में रिलीज होगी. यह फिल्म नोएडा में हुई एक वास्तविक जीवन की घटना पर आधारित है और इस फिल्म में हमारा मुख्य फोकस ‘अकाल मृत्यु’ और परिवार और दोस्तों पर उनके प्रभावों के बारे में है.

रिलीज किए गए टीजर ने पहले ही दर्शकों को कहानी में एक झलक दी है और उनसे मिली प्रतिक्रिया दिल को छू लेने वाली थी. हम यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते कि दर्शक फिल्म पर कैसे प्रतिक्रिया देते हैं.” यह फिल्म पुणे, लखनऊ और अन्य शहरों सहित भारत के विभिन्न स्थानों पर फिल्माई गई एक डरावनी प्रेम कहानी है. फिल्म में अरबाज खान, तनीषा मुखर्जी भी हैं और फिल्म का निर्देशन विशाल रंजन मिश्रा ने किया है.

 

बता दें कि इससे पहले पलक को कभी एकता कपूर ने कसौटी ज़िंदगी के 2 में प्रेरणा का रोल ऑफर किया था लेकिन पलक ने इसे करने से इनकार कर दिया था. दरअसल, पलक टीवी पर काम नहीं करना चाहती थीं और वो नहीं चाहती थीं कि जिस सीरियल और जिस रोल से उनकी मां को सफलता मिली थी, उसमें वह काम करें क्योंकि लोग उनके काम को उनकी मां से कम्पेयर करते. श्वेता ने कसौटी ज़िंदगी के में प्रेरणा का रोल निभाकर सुर्खियां बटोरी थीं.

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...