श्री राम चन्द्र कृपालु भजमन…

दो दिवस का पारंपरिक लोक कला सांस्कृतिक उत्सव
लखनऊ। सेन्ट्रल नोडल एजेंसी, उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र प्रयागराज संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के सहयोग से संस्कृति सेवा समिति द्वारा दो दिवस का पारंपरिक लोक कला सांस्कृतिक उत्सव (गंगा जमुनी संस्कृति पर आधारित) का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के सचिव (हैप्पी घिल्डियाल) द्वारा बताया गया कि यह संस्कृति संस्था के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु समर्पित संस्था है। जो विगत कई वर्षों से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सांस्कृति कार्यक्रमों, सांस्कृतिक संगोष्ठी, परिचर्चा, लोक संस्कृति के संरक्षण हेतु कार्य कर रही है। आज के कार्यक्रम का नृत्य निर्देशन लवली घिल्डियाल द्वारा किया गया है एवं सह निर्देशन में मनीषा यादव, पल्लवी मिश्रा एवं अंकित बाजपेयी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंजू प्रजापति, विशिष्ट अतिथि शैलेन्द्र सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉ. श्रेया रहीं। मंच संचालन श्रीमती हरीतिमा पंत द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आगाज राम भजन साक्षी यादव आराध्या वर्माआयत (अंकिता ग्रुप ने किया। श्री राम चन्द्र कृपालु भजमन सृष्टि/भव्या (पल्लवी ग्रुप) आंगिकम एवं महिषासुर मर्दिनी कौशिकी अक्षरा अनिका अव्या वान्या (पल्लवी ग्रुप) द्वारा किया गया। इस प्रस्तुति के बाद घूमर एवं डांडिया, गंगा गीत, मैया यशोदा वान्या (पल्लवी ग्रुप), पहाड़ी नृत्य, क्लासिकल नृत्य, शिव स्तुति, रघुपति राघव राजा राम ऋषिता अदिती आनंद ने किया।

RELATED ARTICLES

प्रॉमिस डे पर कपल्स ने जीवन भर साथ निभाने का किया वादा

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के पांचवें दिन युवक-युवतियों ने प्रॉमिस डे को सेलीब्रेट किया, और एक दूसरे से जीवन भर साथ निभाने का वादा किया।...

वंदे भारत अमृत उत्सव में बेटियों ने जगायी राष्ट्रीयता की अलख

सांस्कृतिक मंच पर गंगावतरण, रामायण नृत्य नाटिका, आजादी के दीवाने जैसे प्रेरक प्रस्तुतियों के प्रदर्शनलखनऊ। संस्कृति एवं पर्यटन परिषद लखनऊ और थिएटर एवं फिल्म...

पारंपरिक लोक संगीत की आकर्षक प्रस्तुति ने समां बांधा

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा ग्राम कठिंगरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के नृत्य एवं संगीत विभाग द्वारा ग्राम यूपीएस कठिंगरा...

Latest Articles