back to top

वंदे भारत अमृत उत्सव में बेटियों ने जगायी राष्ट्रीयता की अलख

  • सांस्कृतिक मंच पर गंगावतरण, रामायण नृत्य नाटिका, आजादी के दीवाने जैसे प्रेरक प्रस्तुतियों के प्रदर्शन
    लखनऊ। संस्कृति एवं पर्यटन परिषद लखनऊ और थिएटर एवं फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आजादी का अमृत काल एक भारत श्रेष्ठ भारत और महाकुंभ 2025 के अंतर्गत भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में वंदे भारत अमृत उत्सव का आयोजन गोसाईगंज के लाला महादेव प्रसाद वर्मा बालिका महाविद्यालय में वृहद रूप से मंगलवार 11 फरवरी को आयोजित किया गया। इस प्रदेश व्यापी महा अभियान में प्रदेश के सभी 75 जिलों में इस तरह के देशभक्ति से ओतप्रोत समारोह आयोजित कर राष्ट्रीय चेतना को जागृत किया जा रहा है। उल्लेखनीय बात यह रही कि छात्राओं ने जब विद्यालय परिसर में प्रभात फेरी और तिरंगा यात्रा निकाली तो परिसर भारत माता की जय और वंदेमातरम के जयघोष से गूंज उठा। पोस्टर प्रतियोगिता मे प्रथम विधि गुप्ता दुर्तीय दिव्यांशी तृतीय दीपिका मोर्य, निबंध प्रतियोगिता मे प्रथम कामिनी दुर्तीय पलक तृतीय साक्षी सिंह भाषण प्रतियोगिता के प्रथम शालिनी, दुर्तीय आरती रावत, तृतीय ज्योति यादव को मिला क इससे पूर्व गोंडा और शाहजहाँपुर में यह समारोह, जनसहभागिता से भव्य रूप में आयोजित किये जा चुके हैं।
    सांस्कृतिक मंच पर परंपरा के अनुसार समारोह की शुरूआत प्रथम देव गणेश वंदना से हुई। लवप्रीत कौर ने देशभक्ति के अंतर्गत हर करम अपना करेंगे और प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 के क्रम में गंगाजी नहाहिबो, और सइया कुंभ के मेले जाइबे जैसे गीत सुनाए तो लोगों ने तालियां बजाकर उनके मधुर गायन की प्रशंसा की। सुर सरिता की अविरल धारा को प्रवाहित करते हुए बहराइच की विभा मैती और सह गायिका नलिनी त्रिपाठी ने सुमधुर राम भजन सुनाए। कुंदर सिंह के साथ ही गायिका श्वेता शुक्ला ने देश भक्ति के सदाबहार गीत ए मेरे वतन के, दिल दिया है, राम आए हैं, और रेलिया बैरन, सुनाकर वाहवाही लूटी। गायक रामगुलाम ने गुप्ता ने छोड़ो कल की बातें, कही दूर जब दिन ढल जाये और डाकिया डाक लाया सुनाया।
    इस क्रम में केन्द्रीय आकर्षण के रूप में नव अंशिका फाउण्डेशन की ओर से नीशू त्यागी के सयोजन मे गंगा अवतरण नृत्य नाटिका और रामायण नृत्य नाटिका का प्रभावी प्रदर्शन देखते ही बना। रामायण नृत्य नाटिका में विशाल गुप्ता, अरुण सोनकर, दिशा, सोनाली, शची द्विवेदी, आदित्य और अंशिका त्यागी ने दर्शकों की तालियां बटोरीं। दूसरी ओर गंगा अवतरण में अंशिका त्यागी ने गंगा के किरदार में प्रशंसा हासिल की। उनका साथ इस प्रस्तुति में विशाल, अरुण, दिशा, सोनाली, शची द्विवेदी, आदित्य ने दिया।
    इस अवसर पर लखनऊ कम्युनिकेशन सोसाइटी की ओर से विजय लक्ष्मी गुप्ता के संयोजन मे देशभक्ति पर आधारित आजादी के दीवाने नाटक का मंचन तमाल बोस के लेखन और निर्देशन में किया गया।
    इस अवसर पर संस्कृति एवं पर्यटन परिषद लखनऊ से रूचि मिश्रा, दुर्गेश पाठक कविता पाठक एकल विद्यालय के भाग प्राथमिक शिक्षा अध्यक्ष श्याममूर्ति गुप्ता, रमानाथ इंटर कॉलेज के भूतपूर्व प्रधानाचार्य एवं ओज कवि रामेश्वर प्रसाद द्विवेदी, लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर एम. वर्मा, गोसाईगंज टाउन एरिया के चेयरमैन निखिल मिश्रा, गंगागंज स्थित एसडीएडी डिग्री कॉलेज के प्रबंधक शैलेश कुमार वर्मा, गोसाईगंज स्थित लाला माधव प्रसाद वर्मा बालिका के प्रधानाचार्या श्रीमती नीरज सिंह रघुवंशी और कोषाध्यक्ष राज बहादुर राय, 20 गर्ल्स यूपी एन सी सी बटालियन के कमांडिंग आॅफिसर कर्नल रत्नाकर त्रिवेदी, डॉक्टर हरपाल वर्मा गौतम, गोसाइगंज स्थित ब्लॉक प्रमुख विनय कुमार वर्मा, लेखराज स्थित रॉयल हर्बल क्लीनिक के एस.अहमद, लखनऊ के एस.पी. क्राइम एम.पी. सिंह, जीएसटी लखनऊ की सहायक आयुक्त कविता श्रीवास्तव, लखनऊ की ए.सी.पी. किरण यादव, लोकप्रिय लेखिका और समाज सेविका डॉ. ऋचा आर्या, समाज सेविका रेखा झा, भाजपा के सक्रिय समाज सेवक सत्य प्रकाश गुलहरे, शाहजहांपुर से नरेंद्र सक्सेना और अंशिका गुप्ता सहित कई विशिष्ट जन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

उत्तरायणी कौथिग : चन्दना म्यारा पहाड़ आए…

उत्तरायणी कौथिग 2026 (रजत जयंती वर्ष)- ग्यारहवां दिनकमल मेहरा ने याद दिलाई आकाशवाणी के लोकप्रिय लोकगायक स्व. प्रहलाद मेहरा कीलखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित...

प्रैक्टिकल समझ थ्योरी को और मजबूत बनाती है

बसंत पंचमी पर टॉपरैंकर्स में टॉपर्स टॉक का आयोजन टॉपर्स को मिली सफलता की सौगात लखनऊ। ज्ञान, विद्या और बुद्धि की देवी माँ सरस्वती को समर्पित...

मोती महल लॉन में ‘एक शाम वतन के नाम’ आज

जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट द्वारा गणतंत्र दिवस एवं उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर विशेष आयोजन लखनऊ। जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर...

उत्तरायणी कौथिग : चन्दना म्यारा पहाड़ आए…

उत्तरायणी कौथिग 2026 (रजत जयंती वर्ष)- ग्यारहवां दिनकमल मेहरा ने याद दिलाई आकाशवाणी के लोकप्रिय लोकगायक स्व. प्रहलाद मेहरा कीलखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित...

प्रैक्टिकल समझ थ्योरी को और मजबूत बनाती है

बसंत पंचमी पर टॉपरैंकर्स में टॉपर्स टॉक का आयोजन टॉपर्स को मिली सफलता की सौगात लखनऊ। ज्ञान, विद्या और बुद्धि की देवी माँ सरस्वती को समर्पित...

मोती महल लॉन में ‘एक शाम वतन के नाम’ आज

जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट द्वारा गणतंत्र दिवस एवं उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर विशेष आयोजन लखनऊ। जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर...

लोहड़ी के मिठास के साथ गणतंत्र दिवस के स्वागत में मचा धमाल

एसिड अटैक सर्वाइवर द्वारा संचालित शिरोज कैफे में आयोजनलखनऊ। एसिड अटैक सर्वाइवर द्वारा संचालित शिरोज कैफे में ए टच आॅफ आनंद इवेंट मैनेजमेंट द्वारा...

शरणागत की रक्षा करना ही प्रभु का परम धर्म है

श्रीमद्भागवत कथा महोत्सवलखनऊ। शिव श्याम मंदिर समिति की ओर से सदर कैंट हाता रामदास स्थित शिव श्याम मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा...

SPS इंटर कॉलेज के बच्चों ने प्रभात फेरी में लगाये भारत माता के जयकारे

उन्नाव। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर एसपीएस इंटर कॉलेज मीरकापुर उन्नाव के बच्चों ने 24 जनवरी को प्रभात फेरी निकाली जो मीरकापुर...