back to top

नॉर्वे की मस्जिद में गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल, हमालवर गिरफ्तार

ओस्लो: नॉर्वे की राजधानी ओस्लो के समीप कई हथियारों से लैस एक हमलावर ने एक मस्जिद गोलीबारी की जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। नॉर्वे पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार को गोलीबारी करने वाले हमलावर को एक उम्रदराज व्यक्ति ने काबू में कर लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बीच, पुलिस ने शनिवार शाम को बताया कि हमले के कुछ घंटों बाद बेइरम उपनगर में एक घर से संदिग्ध हमलावर की परिचित एक युवती का शव मिला। बेइरम में ही गोलीबारी हुई थी। जांचकर्ताओं ने युवती की मौत के संबंध में जांच शुरू कर दी है।

मस्जिद के इमाम इरफान मुश्ताक ने हमलावर को श्वेत युवक बताया जिसने काले कपड़े पहने हुए थे और उसने एक हेलमेट तथा बुलेटप्रूफ जैकेट भी पहन रखी थी। उन्होंने बताया कि हमले के समय अल नूर इस्लामिक केंद्र में केवल तीन लोग ही मौजूद थे। मुश्ताक ने बताया कि बंदूकधारी को काबू करने वाले व्यक्ति की उम्र 75 वर्ष है और वह नमाज के बाद कुरान पढ़ रहा था। पुलिस को घटना के फौरन बाद सूचना दे दी गई। ओस्लो पुलिस के प्रवक्ता रुन स्जोल्ड ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया, यह नॉर्वे का युवक है और उसकी पृष्ठभूमि भी यहीं की है। वह पड़ोस के इलाके में ही रहता है। यह हमला हज के समापन के मौके पर मनाई जाने वाली ईद-उल-अज़हा से पहले हुआ है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली के बाद मुजफ्फरपुर अस्पताल में भीषण आग, ICU में फंसे मरीजों में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायलों की हालत गंभीर

मुजफ्फरपुर/पटना। दिल्ली होटल के बाद अब बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग लगने की खबर आयी है। मुजफ्फरपुर जिले में...

पुल की रेलिंग तोड़कर बेतवा नदी में गिरा डंपर, चालक की मौत

हमीरपुर। हमीरपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक डंपर के बेतवा नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरने से उसके चालक...

इजरायल-लेबनान युद्धविराम का असर, तेल 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरा

नई दिल्ली। इजरायल और लेबनान के बीच युद्धविराम लागू करने पर सहमति बनने के बाद गुरुवार को वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में 1...

ईमेल से बम धमकी…गुरुग्राम नगर निगम दफ्तर खाली, जांच में जुटी एजेंसियां

गुरुग्राम। शहर के नगर निगम मुख्यालय और मेयर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। धमकी...

दिल्ली के बाद मुजफ्फरपुर अस्पताल में भीषण आग, ICU में फंसे मरीजों में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायलों की हालत गंभीर

मुजफ्फरपुर/पटना। दिल्ली होटल के बाद अब बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग लगने की खबर आयी है। मुजफ्फरपुर जिले में...

पुलिस के वाहन पर चढ़कर रील बनाने और वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार,221 और 352 के तहत मुकदमा दर्ज

बलिया । बलिया जिले के दुबहड़ क्षेत्र में पुलिस के वाहन पर चढ़कर रील बनाने और उसे सोशल मीडिया पर डालने के आरोपी एक...

पुल की रेलिंग तोड़कर बेतवा नदी में गिरा डंपर, चालक की मौत

हमीरपुर। हमीरपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक डंपर के बेतवा नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरने से उसके चालक...

इजरायल-लेबनान युद्धविराम का असर, तेल 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरा

नई दिल्ली। इजरायल और लेबनान के बीच युद्धविराम लागू करने पर सहमति बनने के बाद गुरुवार को वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में 1...

सेबी के हंटर से राजेश एक्सपोर्ट्स में लगा लोअर सर्किट, 99% तक राजस्व बढ़ाने के आरोप से LIC के शेयर भी टूटे

नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा आभूषण निर्यातक कंपनी राजेश एक्सपोर्ट्स और उसके प्रमोटर राजेश मेहता के खिलाफ सख्त अंतरिम आदेश...