back to top

अनुच्छेद 370 हटने से भारत सही मायनों में स्वतंत्र हुआ: शिवसेना

मुंबई: शिवसेना ने जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को रद्द करने के मोदी सरकार के फैसले की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस निर्णय से भारत सही मायनों में स्वतंत्र हो गया है। सत्तारूढ़ भाजपा की सहयोगी शिवसेना के प्रमुख उद्घव ठाकरे ने कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाने का सरकार का फैसला दिवंगत बाल ठाकरे और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के सपने को पूरा करता है। ठाकरे ने यहां अपने आवास पर पत्रकारों से कहा, मुझे खुशी है कि यह बड़ा सपना साकार हो गया। आज हमारा देश पूरी तरह से स्वतंत्र हो गया।

उन्होंने विपक्षी पार्टियों से अपने राजनीतिक मतभेद को परे रखने और भारत की संप्रभुता का समर्थन करने को कहा। शिवसेना प्रमुख ने कहा कि अमेरिका जैसे देशों को हमारे मामलों में दखल देने की जरूरत नहीं है। ठाकरे ने कहा, जम्मू कश्मीर का मुद्दा भारत का आंतरिक मामला है। हम और ज्यादा पाकिस्तान के कब्जे वाला क्षेत्र नहीं सुनना चाहते हैं। यह पाकिस्तान पर कब्ज़ा करने का वक्त है। उन्होंने कहा, जो लोग इस फैसले का विरोध करते हैं, उनको देखने के लिए यह सरकार काफी मजबूत है। केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को रद्द कर दिया है और जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेश में बांटने के लिए एक अलग विधेयक पेश किया है।

RELATED ARTICLES

अमेरिका और ईरान के हमले रुकने से कच्चे तेल की कीमतों में नरमी

न्यूयॉर्क। अमेरिका और ईरान द्वारा लगातार दूसरे दिन भी फारस की खाड़ी में कोई सैन्य हमला न किए जाने के बाद कच्चे तेल (क्रूड...

पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारूख इंजीनियर बोले- वनडे में रोहित के साथ पारी का आगाज करें सूर्यवंशी, चौथे नंबर पर खेलें गिल

नयी दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारूख इंजीनियर का मानना है कि 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए युवा...

भारतीय भारोत्तोलकों का कमाल, मीराबाई ने जीता स्वर्ण, ऋषिकेश और मुथुपांडी ने हासिल किए रजत पदक

ग्लास्गो। ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू ने रविवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय भारोत्तोलन में अपनी बादशाहत एक...

अमरनाथ के लिए 3,823 तीर्थयात्रियों का जत्था जम्मू आधार शिविर से रवाना

जम्मू। अमरनाथ मंदिर के दर्शन के लिए सोमवार को 3,800 से अधिक श्रद्धालुओं का 12वां जत्था जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर से रवाना...

CM योगी ने गुरु पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं, बोले-गुरु केवल शिक्षा नहीं, जीवन को दिशा भी देते हैं

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए गुरु-शिष्य परंपरा को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

मिसाइलमैन डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर ओम बिड़ला और अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। भारत के पूर्व राष्ट्रपति और 'मिसाइलमैन' डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, गृहमंत्री अमित शाह सहित अन्य...