back to top

‘सामाजिक न्याय व संकल्प दिवस’ के रूप में शिवपाल मनाएंगे अपना जन्मदिन

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) आगामी 30 जनवरी को शिवपाल सिंह यादव का जन्म दिवस ‘सामाजिक न्याय व संकल्प दिवस’ के रूप में मनाएगी।

प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव ने पार्टी पदाधिकरियों व कार्यकर्ताओ से कहा है कि यह एक कठिन समय है, संसदीय मर्यादा व लोकतांत्रिक मूल्यों पर चौतरफा हमले हो रहे हैं। हाल ही में देश ने सरकार के अलोकतांत्रिक रवैये के विरुद्ध एक बड़ा प्रतिरोध देखा है। सड़क से लेकर विश्वविद्यालय परिसर के भीतर से हिंसा व निर्मम मारपीट की दुखद खबरें आ रह हैं।

शिवपाल यादव ने यह भी कहा कि ऐसी कठिन परिस्थिति में मैं अपने सभी शुभचिंतकों व कार्यकर्ताओ से अपील करता हूं कि आगामी 30 जनवरी को मेरे जन्मदिन पर प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों को देश के मौजूदा हालात व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के दृष्टिगत सादगी व शुचिता के साथ मनाएं।

इसी क्रम में शिवपाल यादव ने कहा कि सभी जिला, महानगर अध्यक्ष एवं पार्टी के पदाधिकारियों से अनुरोध है कि वह समाज के निम्न वर्ग के बीच जाकर फल एवं जरूरी चीजें वितरित करें, जिससे जनमानस में यह संदेश जाये कि इंसानियत से बड़ी कोई सेवा नहीं होती है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...