back to top

सपा और प्रसपा के बीच गठबंधन के लिए शिवपाल ने अखिलेश को 11 अक्टूबर तक का समय दिया

इटावा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन के लिये पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को 11 अक्टूबर तक का समय दे रहे हैं, उसके बाद उनकी पार्टी प्रदेश की सभी 403 सीटों पर प्रत्याशी उतारने के बारे में फैसला करेगी। यादव ने मंगलवार को इटावा जिला सहकारी बैंक के मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमारी सोच समाजवादी रही है, और समाजवादी पार्टी बनाने मे नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के साथ कंधे से कंधा मिला कर कठिन परिश्रम से पार्टी खड़ी की थी। शिवपाल ने कहा, हम चाहते हैं कि पार्टी और अधिक मजबूत बने इसके लिए सपा के साथ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (प्रसपा) का गठबंधन हो, हमने गठबंधन के सारे प्रयास सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ कर लिए हैं और अब बारी अखिलेश यादव की है, उन्हें प्रसपा की ओर से हम गठबंधन के लिए 11 अक्टूबर तक का समय दे रहे हैं।

 

उन्होंने कहा, हमें इंतजार है, सपा अध्यक्ष जो भी निर्णय करना हो कर लें। हमारी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया का संगठन पूरे प्रदेश मे प्रबल रूप से प्रभावी और मजबूत है और पार्टी प्रदेश की सभी 403 सीटों पर अपने प्रत्याशी विधानसभा चुनाव मैदान खडे करेगी और दमदारी से चुनाव लडेगी और चुनाव जीतकर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा लोहिया जी के जन्म दिवस 12 अक्टूबर से कृष्ण भूमि मथुरा वृंदावन से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अपनी सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा की शुरूआत करेगी और इसका कार्यक्रम बना लिया गया है। प्रदेश के पंचायत चुनाव में इटावा जिले में प्रसपा सपा के एकजुटता का उदाहरण देते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जिला पंचायत के चुनाव में पार्टी के प्रयास पर सपा के साथ एकजुट होकर चुनाव लडा और जिला पंचायत के चुनाव जीतकर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अंशुल यादव को निर्विरोध चुनवाया और अध्यक्ष बनाया था।

 

उन्होंने दावा किया कि अबकी बार प्रसपा इटावा की तीनों और औरैया जिले की तीनों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि करोना के कारण विपक्षी नेताओं ने सरकार की असफलताऔं को जनता के बीच जन आन्दोलन नहीं चला सके जिसका सीधा फायदा भारतीय जनता पार्टी की सरकार को हुआ।
हैदराबाद से सांसद असदुदीन ओवैसी पर पूछे गये सवाल पर शिवपाल ने कहा कि ओवैसी देश के बडे नेता हैं उनपर वे कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। शिवपाल यादव सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा हैं और उन्होंने आपसी मतभेद के बाद समाजवादी पार्टी से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया बनायी थी। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से जब हाल ही में कए कार्यक्रम में इस बारे में पूछा गया कि क्या वह चाचा शिवपाल के प्रसपा के साथ गठबंधन करेंगे, तो उन्होंने सीधा जवाब देते हुए कहा, सपा 2022 के चुनावों में छोटी पार्टियों के साथ जाएगी और हम उन्हें साथ ले आयेंगे और उन्हें उचित सम्मान देंगे।
गौरतलब है कि नयी पार्टी बनने के बाद भी शिवपाल सपा के विधायक हैं। अखिलेश ने पहले भी कई मौकों पर कह चुके हैं कि उनकी पार्टी जसवंत नगर (शिवपाल के विधानसभा क्षेत्र) सीट पर कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी।

 

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...