back to top

पति के एडल्ट ऐप के बारे में जानती थीं शिल्पा शेट्टी

मुम्बई। पोर्न फिल्म रैकेट मामले में मुंबई पुलिस की टीम एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के जुहू स्थित बंगले पर जांच के लिए पहुंची है। पुलिस पिछले 4 घंटे से शिल्पा से सवाल-जवाब कर रही है। पोर्न केस में गिरफ्तार राज कुंद्रा को भी पुलिस साथ लेकर पहुंची है। दोनों को आमने-सामने बैठाकर सवाल-जवाब किए जा रहे हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम शिल्पा का स्टेटमेंट फिलहाल दर्ज कर रही है। जानकारी के मुताबिक, शिल्पा कुंद्रा की कई कंपनियों में पार्टनर हैं और उन्हें इस ऐप और इसके कंटेंट को लेकर पूरी जानकारी थी। मुंबई पुलिस की जांच में सामने आया है कि कुंद्रा के हॉटशॉट्स ऐप के 20 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर थे। सूत्रों के मुताबिक, कुंद्रा ने कई बार इस ऐप से होने वाली कमाई की बड़ी रकम शिल्पा के बैंक खाते में भी मंगाई थी। शिल्पा पर आरोप है कि उन्होंने जानबूझकर कुंद्रा के गलत काम की जानकारी छिपाई है। उनकी एडल्ट कंटेंट कंपनी ‘केनरिन’ में शिल्पा भी पार्टनर हैं। कई लड़कियों ने अपने बयान में भी यह कहा है कि एक्टिंग में आने से पहले उनकी बात शिल्पा से करवाई गई थी।

 

 

वहीं राज कुंद्रा ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कुंद्रा ने अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताया है। उनका कहना है कि पुलिस ने उन्हें 41अ के तहत नोटिस नहीं दिया था। बता दें 41अ का नोटिस पुलिस के सामने पेशी के लिए होता है। अगर व्यक्ति इस नोटिस का पालन करता है तो उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सकता, सिर्फ पूछताछ के लिए ले जाया जा सकता है।

 

 

कुंद्रा 27 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में हैं

राज कुंद्रा की पुलिस कस्टडी शुक्रवार को खत्म हो रही थी, लेकिन एस्प्लेनेड कोर्ट ने कस्टडी 27 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी है। उनके सहयोगी रेयान थोर्पे को भी 27 जुलाई तक कस्टडी में भेज दिया गया है। कुंद्रा फिलहाल भायखला जेल में हैं। पुलिस कस्टडी में रहने वालों को यहीं रखा जाता है। फरवरी 2021 में सामने आए पोर्न मूवीज रैकेट के मामले में अब तक राज कुंद्रा समेत 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। शुक्रवार को कुंद्रा की कोर्ट में पेशी के दौरान मुंबई पुलिस ने एक और खुलासा किया है। पुलिस की ओर से बताया गया कि कुंद्रा 121 पोर्न वीडियोज को इंटरनेशनल लेवल पर 9 करोड़ रुपए में बेचने वाले थे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...