back to top

ShareMarket : मुनाफावसूली से सेंसेक्स 549 अंक फिसला, साप्ताहिक लाभ दर्ज

मुंबई। वैश्विक बाजारों में गिरावट के रुझान और हालिया तेजी के बाद मुनाफावसूली का सिलसिला चलने से शुक्रवार को सेंसेक्स 549 अंक फिसल गया। कारोबारियों ने कहा कि मौजूदा उच्चस्तर पर मुनाफावसूली से बाजार में उतार-चढ़ाव रहा। हालांकि, कंपनियों के तिमाही नतीजों के सीजन की शुरुआत अच्छी हुई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 549.49 अंक या 1.11 प्रतिशत के नुकसान से 49,034.67 अंक पर आ गया।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 161.90 अंक या 1.11 प्रतिशत के नुकसान से 14,433.70 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा के शेयर में सबसे अधिक 4.35 प्रतिशत की गिरावट आई। एचसीएल टेक, ओएनजीसी, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में भी नुकसान रहा। सेंसेक्स के सिर्फ चार शेयरों में लाभ रहा। भारती एयरटेल, आईटीसी, बजाज ऑटो और बजाज फाइनेंस के शेयर 3.84 प्रतिशत तक चढ़ गए।

साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 252.16 अंक या 0.51 प्रतिशत तथा निफ्टी 86.45 अंक या 0.60 प्रतिशत के लाभ में रहा। शुक्रवार को वैश्विक बाजार बैकफुट पर थे। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने 1,900 अरब डॉलर के प्रोत्साहन पैकेज का ब्योरा जारी किया। लेकिन निवेशक करो में बढ़ोतरी तथा ऊंची ब्याज दरों को लेकर चिंतित थे। एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा, अमेरिका के कमजोर रोजगार आंकड़ों के बीच बाजार अनिश्चितता के साथ खुला।

बाइडन ने 1,900 अरब डॉलर के प्रोत्साहन पैकेज का ब्योरा जारी किया है। शुक्रवार को दोपहर के कारोबार में आईटी शेयरों में मुनाफावसूली का सिलसिला चला। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप में 1.25 प्रतिशत तक की गिरावट आई। अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग के हैंगसेंग में लाभ रहा, जबकि दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और जापान के निक्की में गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार नुकसान में चल रहे थे।

इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 1.77 प्रतिशत के नुकसान से 55.42 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया तीन पैसे के नुकसान के साथ 73.07 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। शेयर बाजारों के अस्थाई आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुद्ध रूप से 1,076.62 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...