back to top

Share Market Today : 430 अंक की बढ़त के साथ सेंसेक्स सर्वकालिक उच्च स्तर पर, निफ्टी भी चढ़ा

मुंबई। Share Market Today : घरेलू बाजार सेंसेक्स और निफ्टी ने बुधवार को दोपहर के कारोबार में अपने-अपने सर्वकालिक उच्च स्तर को छुआ। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 430.03 अंक चढ़कर 78,483.55 अंक के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी 104.45 अंक की बढ़त के साथ 23,825.75 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर को सबसे अधिक लाभ हुआ। टाटा स्टील, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, टाइटन और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों को नुकसान हुआ। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे।

यह भी पढ़े: दिल्ली की जलमंत्री आतिशी से मिलने अस्पताल पहुंचे अखिलेश यादव, जाना हालचाल

अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85.39 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 1,175.91 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

RELATED ARTICLES

जनगणना 2027 का दूसरा चरण अगले वर्ष से शुरू होगा, पहले चरण में 5.72 लाख परिवारों ने ली स्व-गणना सुविधा

नयी दिल्ली। भारत के महापंजीयक (आरजीआई) ने शुक्रवार को कहा कि जनगणना 2027 के पहले चरण के दौरान अब तक 5.72 लाख से...

यूपी SIR…. अंतिम सूची में 84 लाख से अधिक मतदाता जोड़े गए… कुल मतदाता की संख्या 13.39 करोड़ हुई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने शुक्रवार को कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के बाद प्रकाशित अंतिम मतदाता...

रामायण फिल्म में विद्वान और योद्धा दिखेगा रावण

मुंबई। डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' टीजर रिलीज के बाद से चर्चा में है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण...

एसबीआई लखनऊ मंडल ने शहीद सैनिक के परिवार को सौंपा 1 करोड़ का बीमा चेक

लखनऊ। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के लखनऊ मंडल ने सशस्त्र बलों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए एक शहीद सैनिक के परिवार...

बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से 2.49 लाख हेक्टेयर में रबी फसलें प्रभावित… आकलन जारी है: केंद्रीय कृषि मंत्री

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि बेमौसम बारिश तथा ओलावृष्टि से कई राज्यों में करीब 2.49 लाख हेक्टेयर...

जनगणना 2027 का दूसरा चरण अगले वर्ष से शुरू होगा, पहले चरण में 5.72 लाख परिवारों ने ली स्व-गणना सुविधा

नयी दिल्ली। भारत के महापंजीयक (आरजीआई) ने शुक्रवार को कहा कि जनगणना 2027 के पहले चरण के दौरान अब तक 5.72 लाख से...

सुप्रीम कोर्ट ने जाति आधारित जनगणना रोकने की मांग वाली याचिका खारिज की

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने केंद्र को जाति आधारित जनगणना रोकने का निर्देश देने का अनुरोध करने वाली याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी...

यूपी SIR…. अंतिम सूची में 84 लाख से अधिक मतदाता जोड़े गए… कुल मतदाता की संख्या 13.39 करोड़ हुई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने शुक्रवार को कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के बाद प्रकाशित अंतिम मतदाता...

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपनी लय जारी रखने उतरेगा पंजाब किंग्स

मुल्लांपुर। पिछले साल के अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखने वाली पंजाब किंग्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अब तक संघर्ष कर...