back to top

Share Market : कारोबार के अंतिम घंटे में लिवाली से शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 72 अंक लाभ में

मुंबई। कारोबार के अंतिम घंटे में वाहन, आईटी और प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में लिवाली से स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 72 अंक से अधिक लाभ में रहा। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बावजूद घरेलू बाजार में तेजी रही।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 72.48 अंक यानी 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64,904.68 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 251.25 अंक तक लुढ़क गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 30.05 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,425.35 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स शेयरों में एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक और पावर ग्रिड प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाइटन और इंडसइंड बैंक शामिल हैं। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में गिरावट का रुख था। अमेरिकी बाजार भी बृहस्पतिवार को नुकसान में रहे थे।

मेहता इंक्विटी लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशांत तपसे ने कहा, एशिया और यूरोप के प्रमुख बाजारों में गिरावट के बावजूद चुनिंदा लिवाली से बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। हालांकि विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार पूंजी निकासी चिंता का कारण बनी हुई है। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार एफआईआई ने बृहस्पतिवार को।,712.33 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.94 प्रतिशत बढ़कर 80.76 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजारों में 12 नवंबर को दीपावली के मौके पर एक घंटे का विशेष मुहुर्त कारोबार होगा। यह सांकेतिक कारोबार शाम 6.0 बजे से 7.15 तक होगा। इसमें 15 मिनट का प्री-मार्केट सत्र शामिल है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...