back to top

Share Market Close : गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 523 अंक और लुढ़का

मुंबई। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से स्थानीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला बुधवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में भी जारी रहा। वित्तीय एवं आईटी शेयरों में भारी बिकवाली से दोनों मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी करीब एक प्रतिशत तक गिर गए।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 522.82 अंक यानी 0.81 प्रतिशत गिरकर 64,049.06 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 659.72 अंक यानी 1.02 प्रतिशत तक गिरकर 63,912.16 अंक पर भी आ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 159.60 अंक यानी 0.83 प्रतिशत टूटकर 19,122.15 अंक पर आ गया। यह घरेलू बाजारों में गिरावट का लगातार पांचवां सत्र रहा। इन पांच सत्रों में सेंसेक्स में कुल 2,379 अंक और निफ्टी में करीब 690 अंक की बड़ी गिरावट आई है।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से इन्फोसिस में सर्वाधिक 2.76 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा भारती एयरटेल, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, टाइटन और एक्सिस बैंक में भी गिरावट रही।

दूसरी तरफ टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति और नेस्ले के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, पश्चिम एशिया में तनाव से बाजार में गिरावट का माहौल है और निवेशक धारणा सतर्क बनी हुई है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और दूसरी तिमाही के नतीजों को लेकर आशावादी नजरिया कायम रहने के बावजूद निवेशकों ने उच्च ब्याज दर परिदृश्य में वृद्धि दर धीमी होने की आशंका को देखते हुए सतर्क रुख अपनाया है।

नायर के मुताबिक, बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और छोटी एवं मझोली कंपनियों के शेयरों में मूल्यांकन संबंधी चिंताओं के बीच बड़ी कंपनियों के शेयरों पर एक सकारात्मक रणनीति नजर आ रही है। व्यापक बाजार में बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 0.77 प्रतिशत गिर गया जबकि मिडकैप में 0.52 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

क्षेत्रवार सूचकांकों में प्रौद्योगिकी खंड में 1.39 प्रतिशत, दूरसंचार में 1.29 प्रतिशत, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) में 1.13 प्रतिशत और वित्तीय सेवा खंड में 0.83 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। अकेले धातु खंड में ही बढ़त की स्थिति रही। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा।

यूरोप के अधिकांश बाजार दोपहर के सत्र में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। मंगलवार को अमेरिकी बाजारों में बढ़त रही थी। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.30 प्रतिशत चढ़कर 88.32 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

इक्विट्री कैपिटल के सह-संस्थापक पवन भराडिया ने कहा, बाजार पहले से ही मुनाफावसूली का मौका तलाश रहा था। अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी, भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने और कंपनियों के शुरुआती नतीजों ने इस बहुप्रतीक्षित गिरावट का मौका मुहैया करा दिया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 252.25 करोड़ रुपये मूल्य की शुद्ध खरीदारी की थी। दशहरा के अवसर पर मंगलवार को शेयर बाजार बंद रहे थे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...