back to top

शाह इस सप्ताहांत बंगाल में करेंगे दो रेलियों को संबोधित

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार और रविवार को पश्चिम बंगाल में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर वह और भी कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। पश्चिम बंगाल में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक शाह शुक्रवार की रात कोलकाता पहुंचेंगे और शनिवार से अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। सबसे पहले वह शनिवार को मायापुर में इस्कॉन मंदिर जाएंगे और वहां पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद वह ठाकुरनगर क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। शाह शनिवार की शाम पार्टी के सोशल मीडिया टीम के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

पूर्व भाजपा अध्यक्ष रविवार को हावड़ा के डुमुरजाला में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दिन वह अरविंदों भवन और बेलूर मठ का भी दौरा करेंगे। सूत्रों का कहना है कि शाह बेलूर में रविवार को एक जूट मिल के कर्मचारी के घर दोपहर का भोजन करेंगे। ज्ञात हो कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य की 42 में से 18 सीटें जीती थीं।

इसके बाद से भाजपा वहां की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभरी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस की सरकार को लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता से बेदखल करने के लिए पार्टी एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री इस सिलसिले में लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...