back to top

शाह ने केजरीवाल पर साधा निशाना

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करते हुए अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। शाह ने शरजील इमाम को लेकर कहा कि उसने भारत के टुकड़े करने की बात की है। इस पर अमित शाह पर पलटवार करते हुए अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके पूछा कि दो दिनों बाद भी गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई।

अमित शाह ने दिल्ली के रिठाला में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि दो दिन से एक शरजील इमाम का वीडियो आपने देखा होगा। इस वीडियो में वह नार्थ-ईस्ट को भारत से बाहर करने को कह रहा है। उसने भारत के टुकड़े करने की बात की है। 2 दिन से एक शर्जील इमाम का वीडियो आपने देखा होगा कि नार्थ-ईस्ट को भारत से बाहर कर दो, शहर के अंदर 30% एक जाति इकट्ठी हो जाए, भारत के टुकड़े करने की बात इस शर्जील इमाम ने की है।

गृहमंत्री ने कहा कि मैं आपको बताना चाहता हूं कि नरेंद्र मोदी सरकार ने दिल्ली पुलिस को कहकर देशद्रोह का मामला इसके (शरजील इमाम) विरूद्ध दर्ज करा दिया है। मैं केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि क्या वे इसे पकड़ने के पक्ष में हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल से मैं पूछना चाहता हूं, आप भारत माता के टुकड़े करने वाले टुकड़े-टुकड़े गैंग को जेल में डालने की इजाजत दे रहे हैं या नहीं? एक बार दिल्ली की जनता को बताइए। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर अमित शाह पर पलटवार किया है।

उन्होंने लिखा, ‘शरजील ने असम को देश से अलग करने की बात कही। यह बेहद गंभीर है। आप देश के गृहमंत्री हैं। आपका यह बयान निकृष्ट राजनीति है। आपका धर्म है कि आप उसे तुरंत गिरफ्तार करें। उसे ये कहे दो दिन हो गए। आप उसे गिरफ्तार क्यों नहीं कर रहे? क्या मजबूरी है आपकी? या अभी और गंदी राजनीति करनी है?’ वहीं, सीएए के बारे में शाह ने कहा, ‘पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक प्रताड़ित अल्पसंख्यकों के लिए मोदीजी सीएए लेकर आए तो केजरीवाल बोलते हैं कि बीजेपी को पाकिस्तानियों की चिंता है।’ केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, ‘500 साल से देश का एक-एक बच्चा चाहता था कि जहां प्रभु श्रीराम जी का जन्म हुआ था वहीं भव्य मंदिर बने। जब-जब कोर्ट में केस आता था तब-तब राहुल बाबा, केजरीवाल एंड कंपनी इसका विरोध करते थे।’

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...