back to top

शाह ने इमरान खान की चुप्पी पर उठाए सवाल, पूछा.. भारत कैसे भरोसा करे?

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पुलवामा आतंकवादी हमले की निंदा ना करने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की शुक्रवार को आलोचना की और कहा कि कैसे भारत उन पर भरोसा कर सकता है। इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में शाह ने कहा कि मोदी सरकार पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों के खिलाफ अपनी कार्वाई के साथ आतंकवाद के सरगनाओं में डर पैदा करने में कामयाब रही है।

आजादी के बाद से आतंकवाद

उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि आजादी के बाद से आतंकवाद से निपटने में हमारी सरकार का ट्रैक रिकॉर्ड सबसे अच्छा रहा है। मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के कार्यकाल में सबसे अधिक संख्या में आतंकवादियों का खात्मा किया गया है। शाह ने पुलवामा हमले पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को कम से कम एक बार पुलवामा हमलों की निंदा करनी चाहिए। हम उनसे किसी और चीज की क्या उम्मीद कर सकते हैं या उन पर कैसे भरोसा कर सकते हैं। शायद स्थिति उनके नियंत्रण में ना हो लेकिन कम से कम एक बार वह निंदा तो कर सकते थे। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी को जैश-ए-मोहम्मद के एक आत्मघाती हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे।

अमित शाह ने यह भी कहा कि

अमित शाह ने यह भी कहा कि विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की पाकिस्तान से वापसी को मुमकिन बनाना कूटनीतिक जीत है। उन्होंने पाकिस्तान में पकड़े गए पायलट के स्वदेश लौटने से पूर्व यह बयान दिया। पायलट वर्तमान को बुधवार को उस समय पकड़ लिया गया जब उनके मिग 21 विमान को मार गिराया गया और वह नियंत्रण रेखा पार करके पाकिस्तान की ओर उतरे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को संसद में घोषणा की कि वर्तमान को शांति सद्भाव के तौर पर शुक्रवार को रिहा किया जाएगा। शाह ने कहा, पायलट अभिनंदन की इतने कम समय में वापसी को मुमकिन बनाना हमारी कूटनीतिक जीत है।

मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं

उन्होंने कहा, मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि उरी की घटना के बाद सर्जिकल स्ट्राइक और पुलवामा के बाद एयर स्ट्राइक होने से ए संदेश गया है कि अब देश में 2014 से पहले वाली सरकार नहीं है, अब देश में नरेन्द्र मोदी की सरकार है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आतंकवादी हमलों की तारीख हम तय नहीं कर सकते। जब भी आतंकवादी हमला होगा, उसका जवाब दिया जाएगा, ए हमारी सरकार की नीति है। उन्होंने पूछा कि देश की जनता सवाल कर रही है कि 26ा11 के आतंकी हमले का जवाब क्यों नहीं दिया गया? इतनी बड़ी घटना के बाद तब की सरकार ने क्या किया?

कांग्रेस सहित विपक्षी दलों द्वारा सरकार

कांग्रेस सहित विपक्षी दलों द्वारा सरकार पर इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने के आरोप के संदर्भ में शाह ने कहा कि पिछले दिनों पाकिस्तानी मीडिया के चेहरे पर हंसी दिखी है, यह हमारे देश के 22 दलों द्वारा पारित प्रस्ताव के बाद हुआ है। इनके प्रस्ताव के बाद पाकिस्तानी मीडिया और वहां की संसद में आनंद का माहौल है। उन्होंने सवाल पूछा कि जब पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ी है, तब ए लोग क्यों सवाल उठा रहे हैं? उन्होंने कहा कि उरी की घटना के बाद सर्जिकल स्ट्राइक और पुलवामा की घटना के बाद एयर स्ट्राइक से ए स्पष्ट संदेश जाता है कि देश में अब 2004-14 वाली सरकार नहीं बल्कि 2014-19 वाली मोदी सरकार है जो आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाए हुए है।

हथियार का उपयोग करना अंतिम समाधान

शाह ने कहा कि कभी भी कोई भी लोकतान्त्रिक सरकार ए नहीं मानेगी की हथियार का उपयोग करना अंतिम समाधान है। मगर हथियार का उपयोग न करना भी समाधान नहीं है, जब सामने वाला हथियार का उपयोग कर रहा हो। उन्होंने कहा कि पहले हमने भी पाकिस्तान से शांति से बातचीत की कोशिश की थी, लेकिन जब वे नहीं सुधरे तब मोदी जी और हमारे सैनिकों ने दृढ़ता से उन्हें जवाब दिया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पूरी दुनिया जानती है, भारत जो आतंकवाद झेल रहा है उसकी जड़ें पाकिस्तान में हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...