back to top

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड

  • शीतलहर की चपेट में प्रदेश, तीन डिग्री तक लुढ़का पारा
  • फुर्सतगंज सबसे ठंडा स्थान रहा लखनऊ में पांच डिग्री

लखनऊ। पहाड़ों से आती बफीर्ली पछुआ हवाओं ने प्रदेश को गलन भरी ठंड की चपेट में लेना शुरू कर दिया है। गुरुवार को दिन भर चली बर्फ सा एहसास कराती हवाओं ने शुक्रवार को भी प्रदेश को कंपाया। बीते 48 घंटे से पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। प्रदेश में फुर्सतगंज, बरेली, मुजफ्फनगर और चुर्क में तापमान 3 डिग्री के करीब जा पहुंचा है।

मौसम विज्ञानियों ने प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में अगले दो दिनों तक शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं, पश्चिमी उतर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कोल्ड डे कंडीशन हावी रहेगी। लखनऊ में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 3.2 कम रहा।

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि चक्रवाती परिसंचरण के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और पड़ोस के बीच स्थित है। यह समुद्र तल से 3.6 और 4.5 किमी ऊपर है। इस कारण कोल्ड वेव से कोल्ड वेव में शीत लहर की संभावना बहुत अधिक बनी हुयी है। बफीर्ली हवाओं के चलते प्रदेश में दिन के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भारी गिरावट रही। प्रदेश में फुर्सतगंज में 3.0, बरेली 3.4, चुर्क में 3.6 और मुजफ्फनगर में 3.6 डिग्री के साथ ठंडे शहर रहे।

राजधानी लखनऊ समेत पूर्वी उतर प्रदेश और पश्चिम उतर प्रदेश के अधिकतम स्थानों में दिन का न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। दिन में खिली धूप के बावजूद पछुआ के झोंकों अधिकतम पारा भी कई जगह तेजी से गिरा। लखनऊ में अधिकतम पारा सामान्य से चार डिग्री लुढ़क गया। यह 19.5 डिग्री रिकार्ड किया गया।

मौसम विज्ञाानियों के अनुसार प्रदेश के प्रयागराज का जिला, फतेहपुर, वाराणसी, गोरखपुर, सुल्तानपुर, अयोध्या, अमेठी, बहराइच, हरदोई, रायबरेली, लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव, सीतापुर, कानपुर नगर, बांदा चित्रकूट, कन्नौज, आगरा, मथुरा, फरुर्खाबाद, हाथरस, अलीगढ़, जीबी नगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, बागपत, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, हापुड़, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहाँपुर, मुरादाबाद अमरोहा, लखीमपुर खीरी और अलीगढ़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, नजीबाबाद, सहारनपुर, बरेली, हमीरपुर में दिन का अधिकतम तापमान 11 से 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। अधिकतम और न्यूनतम पारे में गिरावट के चलते प्रदेश में जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ। सड़कों पर शाम के बाद दिखे लोग भारी भरकम गर्म कपड़ों में दिखे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...