back to top

मशहूर शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान पर चली कई राउंड गोलियां…खान सर ने मांगी पुलिस सुरक्षा, छात्रों का प्रदर्शन तेज

पटना। बिहार की राजधानी पटना में चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान पर हुए कई राउंड गोलियां चलने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। घटना के बाद खान सर ने राज्य सरकार से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है, वहीं बड़ी संख्या में छात्र न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं।मुसल्लाहपुर हाट इलाके में स्थित कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग और मारपीट की घटना सामने आई। इस दौरान एक सुरक्षा गार्ड के घायल होने की भी सूचना है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना के बाद खान सर ने प्रशासनिक कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कार्तिकेय शर्मा (एसएसपी, पटना) और भानु प्रताप सिंह (एसपी सिटी) सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को तत्काल सुरक्षा मुहैया कराने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें सम्राट चौधरी पर पूरा भरोसा है।पत्रकारों से बातचीत में खान सर ने कहा,हमें प्रशासन पर भरोसा है। हम सिर्फ यह चाहते हैं कि हमें पर्याप्त सुरक्षा दी जाए। पुलिस ने जिस तरह से तुरंत कार्रवाई की, उससे भरोसा और मजबूत हुआ है।

उन्होंने बताया कि रात भर 50 से 60 पुलिसकर्मी उनकी सुरक्षा में तैनात रहे। साथ ही उन्होंने इस घटना को “शर्मनाक” बताते हुए कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ गरीब छात्रों को शिक्षा देना है, लेकिन कुछ लोग इसमें बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील भी की।खान सर ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है।

छात्रों का प्रदर्शन तेज

घटना के बाद बुधवार सुबह कोचिंग संस्थान के बाहर छात्रों की भारी भीड़ जुट गई। छात्र न्याय और सुरक्षा की मांग को लेकर नारेबाजी करते नजर आए। एक छात्र ने कहा, “हमें न्याय चाहिए और सुरक्षा चाहिए।

पुलिस के अनुसार, अब तक 10 से 12 संदिग्धों की पहचान की जा चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि घटना में शामिल लोग आसपास के ही किसी कोचिंग संस्थान से जुड़े हो सकते हैं। फिलहाल सभी वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है और बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि यह मारपीट का मामला है और घायल गार्ड समेत अन्य लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “घटना की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।घटना के तुरंत बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कई टीमों के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया।

RELATED ARTICLES

लाल निशान में खुला बाजार… सेंसेक्स 780 अंक से अधिक लुढ़का, रुपया भी रिकॉर्ड निचले स्तर पर

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता को लेकर बढ़ती अनिश्चितता और कमजोर अंतरराष्ट्रीय संकेतों के चलते सप्ताह...

दिल्ली के मालवीय नगर के बहुमंजिला इमारत में भीषण आग, 10 लोगों की मौत, कई लोग घायल

नई दिल्ली। बुधवार सुबह दिल्ली के मालवीय नगर में स्थित बहुमंजिला 'लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट' में भीषण आग लग गई। इसमें अब तक 10 लोगों...

अमेरिकी विदेश मंत्री बोले- क्रिटिकल मिनरल्स पर चीन का बढ़ता दबदबा सुरक्षा के लिए खतरा

वॉशिंगटन । अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने चेतावनी दी कि दुनिया भर में जरूरी खनिजों की सप्लाई चेन पर चीन का दबदबा...

महंगा फ्यूल और पश्चिम एशिया संकट बना भारतीय एविएशन के लिए डबल झटका: रिपोर्ट

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी संकट और उससे पैदा हुई भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं का असर भारतीय विमानन क्षेत्र की रिकवरी पर लगातार पड़ रहा...

अमेरिका ने भारत समेत 60 देशों पर 12.5 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने का रखा प्रस्ताव

वॉशिंगटन। अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) ने 1974 के ट्रेड एक्ट की धारा 301 के तहत भारत सहित 60 देशों और अर्थव्यवस्थाओं पर अतिरिक्त...

हनुमान मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, शहर में जगह-जगह लगे भंडारे

लखनऊ। ज्येष्ठ माह का पांचवा बड़ा मंगल श्रद्धा और सत्कार के साथ मनाया गया। भोर होते ही शहर के सभी हनुमान मंदिरों में जय...