back to top

लखनऊ में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, दो लोगों की मौत, पांच लोग घायल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र के बेहटा इलाके में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की हो गयी है, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय फैक्टरी में अचानक तेज धमाका हुआ, जिसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की।

सूचना मिलने पर पुलिस, एंबुलेंस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने इलाके को घेरकर वहां मौजूद लोगों को दूर हटाया, ताकि राहत कार्य में कोई बाधा न आए। एसडीआरएफ की टीम ने मलबे में फंसे लोगों को निकालने का अभियान शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

विस्फोट के कारण फैक्ट्री की इमारत को काफी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विस्फोट किस कारण से हुआ, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि फैक्ट्री में पटाखों के असुरक्षित भंडारण के चलते यह हादसा हुआ।

पुलिस और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। घटना से इलाके में मातम पसरा हुआ है और लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने मऊ में निस्ट किसान मेला 2026 का उद्घाटन कर किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने का दिया संदेश

किसानों के पुरुषार्थ से देश खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर, अब निर्यात में भी आगे: ए के शर्मा घोसी चीनी मिल को बंद करने की किसी...

चितेरी लोककला से आत्मनिर्भरता की मिसाल, झांसी की प्रतिभा बनीं सफल उद्यमी

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से मिला 4.5 लाख रुपये का ब्याजमुक्त ऋण, पारंपरिक चितेरी कला को जूट बैग और गिफ्ट उत्पादों से जोड़ा ‘रचनात्मक...

सीएम योगी के निर्देश पर गोकशी नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा, 14,182 केस दर्ज

गोकशी और तस्करी को रोकने के लिए वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण (संशोधन) अध्यादेश-20 लागू किया गया 13,793 आरोपियों पर गुंडा एक्ट, 178...

CM योगी बोले-प्रदेश में डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं, रसोई गैस की कमी के अफवाहों से बचें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में रसोई गैस (एलपीजी) की निर्बाध और सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि...

वैश्विक हालात के बीच धामी सरकार सतर्क, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर एसईओसी रखेगा कड़ी निगरानी

देहरादून। बदलते वैश्विक परिदृश्य और संभावित आपात परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में खाद्य एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता...

टीवीएस ने इलेक्ट्रिक स्कूटर आर्बिटर वी1 का किया अनावरण

लखनऊ। टीवीएस मोटर कंपनी ने अपना नया और सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस आॅर्बिटर वी1 लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे बास(बैटरी-एज-ए-सर्विस) मॉडल के...