back to top

पशु तस्करी के मामले में सात आरोपी गिरफ्तार

बाराबंकी (उप्र)। उत्तर प्रदेश के बराबंकी जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने पशु तस्करी करने वाले गिरोह के सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जिले के बंकी इलाके में एक मवेशी का वध होने के बाद शनिवार की रात्रि से तनाव फैल गया था और इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से दो, चार पहिया वाहन, वध में प्रयुक्त औजार व गोमांस बरामद किया है, वहीं इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बलों की तैनाती की गई है। जांच पड़ताल के बाद आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर व रासुका के तहत कार्वाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि शनिवार को पुलिस टीम को कस्बा बंकी के ग्राम मोहम्मदपुर मजरा कोडरमऊ स्थित बाग में प्रतिबंधित पशुओं का वध किए जाने की सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस टीम ने सात शातिर पशु तस्करों रईस, शकील, नसीम, आजाद, आमिर, तौफीक एवं रिन्कू सिंह को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके कब्जे से वध करने में प्रयुक्त औजार दो बांका एक रस्सी व दो, चार पहिया वाहन तथा करीब चार क्विंटल पशु मांस बरामद किया गया।

इसके अलावा एक अन्य आरोपी लखनऊ निवासी सुफियान उर्फ अण्डा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज हुई है। कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल के बाद गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध गैंगेस्टर व रासुका अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...