back to top

सेवा पखवाड़ा: सीएम योगी ने ‘नमो मैराथन’ को हरी झंडी दिखाई, बोले-विकसित भारत-विकसित उप्र को हर वर्ग का समर्थन

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को ‘नमो मैराथन’ का आयोजन किया गया। इस दौड़ को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास, पांच कालीदास मार्ग से हरी झंडी दिखाकर शुरू किया और इसका समापन 1090 चौराहे पर हुआ। इस मैराथन में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह मैराथन भाजपा द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े का हिस्सा है। इसी कड़ी में, उत्तर प्रदेश के 16 महानगरों में भी इस दौड़ का आयोजन किया गया।

नमो मैराथन के दौरान युवाओं का हाथ उठाकर अभिवादन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। फोटो : वॉयस ऑफ लखनऊ

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश में विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश के अभियान को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया और मुझे प्रसन्नता है कि अभियान को उत्तर प्रदेश के हर वर्ग का भारी समर्थन प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा, हमें अपने गांव, कस्बे और नगर को भी विकसित बनाना है और विकसित होने की कुंजी है आत्मनिर्भरता में, आत्मनिर्भरता की कुंजी है स्वस्थ समाज में और स्वस्थ समाज की कुंजी नमो मैराथन जैसे कार्यक्रमों में हैं।

योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा पखवाड़ा की शुरूआत मध्य प्रदेश के धार से की थी और उनकी धारणा है कि नारी स्वस्थ रहेगी तो युवा भी स्वस्थ होगा, मां स्वस्थ होगी तो बच्चा भी स्वस्थ होगा, मां स्वस्थ होगी तो समाज भी स्वस्थ होगा , परिवार सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नारी और सशक्त परिवार की अवधारणा पर आधारित इस कार्यक्रम ने पूरे देश में एक कीर्तिमान स्थापित किया।

भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विराट रक्तदान शिविर के साथ इसे ऊंचाई प्रदान की और स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता विकसित भारत की इस अवधारणा को लेकर आगे बढ़ रहा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आह्वान किया था कि विकसित भारत हमारा संकल्प बने, हमारे जीवन का मंत्र बने और विकसित भारत के निर्माण में पंच प्राण को ध्यान में रखते हुए अपनी कार्य योजना को आगे बढ़ाना चाहिए।

उप्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के लिए प्रधानमंत्री जी ने कहा था कि गुलामी के अंशों को समाप्त करना होगा, अपनी विरासत का सम्मान करना होगा। सेना, फौज और वर्दी के प्रति सम्मान का भाव रखना होगा। सामाजिक समता के निर्माण के लिए अपनी पूरी ताकत को लगाना होगा। उन्होंने कहा कि अपने नागरिक कर्तव्यों का हम ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करेंगे। कार्यक्रम का संचालन सेवा पखवारा अभियान के संयोजक और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने किया।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश यादव, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल समेत कई विधायक और प्रमुख नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। सेवा पखवाडा के अर्न्तगत रविवार को प्रदेश के 16 महानगरों में नमो मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। गोविन्द नारायण शुक्ला ने बताया कि नमो मैराथन का उद्देश्य युवाओं को विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और नशामुक्त भारत जैसे संकल्पों से जोड़ना है।

RELATED ARTICLES

रुपया कारोबार के दौरान 92.44 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर

मुंबई । रुपया शुक्रवार को कारोबार के दौरान 19 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.44 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। पश्चिम...

PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से पश्चिम एशिया की गंभीर स्थिति पर चर्चा की

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार रात ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से फोन पर बात की और पश्चिम एशिया में...

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

रुपया कारोबार के दौरान 92.44 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर

मुंबई । रुपया शुक्रवार को कारोबार के दौरान 19 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.44 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। पश्चिम...

PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से पश्चिम एशिया की गंभीर स्थिति पर चर्चा की

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार रात ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से फोन पर बात की और पश्चिम एशिया में...

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म हैलखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के...