back to top

अन्न योजना का नवंबर तक विस्तार संवेदनशील निर्णय : स्वतंत्र देव सिंह

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का नवंबर तक विस्तार कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की लगभग दो तिहाई जनता की भोजन की चिन्ता को दूर किया है। भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने वीडियो कांफ्रेंस प्रेस वार्ता में कहा, देश की लगभग दो तिहाई जनता की भोजन की चिन्ता को दूर किया गया है। यह संवेदनशील सरकार का संवेदनशील निर्णय है।

उन्होंने कहा कि इस कदम ने गरीबों के कल्याण हेतु सरकार की तत्परता को पूरा सिद्घ किया है। इस फैसले से मोदी सरकार ने सुनिश्चित किया है कि गरीब और जरूरतमंदों के लिए दीपावली और छठ पूजा का त्यौहार खुशियों से भरपूर हो और उनके जीवन में समृद्घि की दीप सदैव जलता रहे। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, 90 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से इस योजना का विस्तारीकरण होना है, जिसके माध्यम से लगभग 80 करोड़ देशवासियों को सरकार द्वारा नवंबर महीने तक पांच किलो गेहूं या चावल और हर परिवार को एक किलो चना दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 26 मार्च को शुरू इस योजना का नवंबर महीने तक विस्तार करने के बाद इसकी कुल लागत लगभग एक लाख 50 हजार करोड़ रूपए हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा एक राष्ट्र एक राशन कार्ड का ढांचा भी तैयार किया जा रहा है, जिसका लाभ उन लोगों को मिलेगा जो रोजगार या दूसरी आवश्यकताओं के चलते अपना गांव छोड़कर कहीं और रहते हैं।

उन्होंने कहा कि एक के बाद एक निर्णायक नीतियों को लाकर मोदी ने गरीबों की दवाई से लेकर कमाई तक सभी प्रकार की चिन्ताओं को दूर करने का काम किया है। देश के किसानों और ईमानदार करदाताओं के परिश्रम एवं सहयोग के कारण सरकार इतनी बड़ी संख्या में राशन की व्यवस्था करने में सफल हो पा रही है। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि इस कोरोना काल में भारत जैसे बड़े देश में कोई भूखा ना सोए, इसका श्रेय मोदी को जाता है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...