back to top

सेंसेक्स 127 अंक मजबूतअ वाहन, बिजली कंपनियों के शेयर चमके

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में एक दिन की गिरावट के बाद शुक्रवार को फिर तेजी लौट आई और बीएसई सेंसेक्स 127 अंक बढ़कर बंद हुआ। मुख्य रूप से वाहन, धातु और बिजली क्षेत्र के शेयरों की अगुवाई में बाजार में मजबूती रही।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 127.01 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 40,685.50 अंक पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 33.90 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 11,930.35 अंक पर बंद हुआ।

साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 702.52 अंक यानी 1.75 प्रतिशत जबकि निफ्टी 167.90 अंक यानी 1.42 प्रतिशत मजबूत हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में मारुति सुजुकी रही। इसमें करीब 4 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। लाभ में रहने वाले अन्य प्रमुख शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, पावरग्रिड, बजाज ऑटो और एनटीपीसी शामिल हैं।

दूसरी तरफ जिन शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, उनमें अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक, एचयूएल और बजाज फिनसर्व शामिल हैं। रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्र ने कहा, …बाजार मामूली तेजी के साथ बंद हुआ। विभिन्न क्षेत्रों को देखा जाए तो मिला-जुला रुख देखने को मिला।

वाहन, उपभोक्ता टिकाऊ और पूंजीगत वस्तुओं के क्षेत्र में लिवाली देखी गई जबकि रीयल्टी, आईटी और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में नरमी रही। उन्होंने कहा कि सबकी नजरें प्रोत्साहन पैकेज और राष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर अमेरिकी बाजार पर हैं।

इसके अलावा यूरोप में कोविड-19 के बढ़ते मामले भी निवेशकों की नजर में हैं। वैश्विक स्तर पर एशिया के अन्य बाजारों में चीन में हांगकांग, जापान का तोक्यो और दक्षिण कोरिया का सोल 0.54 प्रतिशत तक की तेजी के साथ बंद हुए। वहीं, चीन में शंघाई बाजार नुकसान में रहा।

शुरूआती कारोबार में यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी तेजी रही। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 42.62 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। विदेशी विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे टूटकर 73.61 पर बंद हुआ।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...