back to top

शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 81 अंक और फिसला

मुंबई। सूचना प्रौद्योगिकी, बैंक और उपभोग क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बृहस्पतिवार को बीएसई सेंसेक्स करीब 81 अंक फिसल गया। वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बावजूद यहां धारणा कमजोर रही। कारोबारियों ने कहा कि रुपए में भारी गिरावट तथा विदेशी कोषों की निकासी से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 80.74 अंक या 0.17 प्रतिशत के नुकसान से 48,093.32 अंक पर आ गया।

इसी तरह नेशनल स्टॉक का निफ्टी 8.90 अंक या 0.06 प्रतिशत गिरकर 14,137.35 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में टाइटन का शेयर सबसे अधिक 2.03 प्रतिशत टूट गया। इसके बाद नेस्ले इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक के शेयरों में भी गिरावट रही। वहीं दूसरी ओर भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व और एलएंडटी के शेयर 3.75 प्रतिशत तक चढ़ गए।

बाजार के व्यापक रुख के उलट बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप 1.05 प्रतिशत तक चढ़ गए। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों के हंगामे को वैश्विक बाजारों ने नजरअंदाज किया। डेमोक्रेट द्वारा जॉर्जिया के सीनेट चुनाव में जीत के बाद वॉल स्ट्रीट रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। इस जीत से डेमोक्रेट को अमेरिका की संसद के दोनों सदनों में बहुमत मिल गया है। इससे निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन को अपनी नीतियों को आगे बढ़ाने में आसानी होगी।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीतिक प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, एक बार फिर से मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन अच्छा रहा। बड़े मूल्यांकन अंतर और आमदनी में सुधार की उम्मीद की वजह से निवेशक इन खंडों में लिवाली कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों पर डेमोक्रेट का नियंत्रण उभरते बाजारों की दृष्टि से अच्छा है। इससे अमेरिका में ऊंचे वित्तीय प्रोत्साहन की उम्मीद बंधी है।

उन्होंने कहा कि भारतीय बाजार के लिए कंपनियों के तीसरी तिमाही के नतीजे और आगामी आम बजट काफी महत्वपूर्ण रहेगा। अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट, जापान के निक्की और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में लाभ दर्ज हुआ। वहीं हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट रही। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे।

इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.02 प्रतिशत के नुकसान से 54.29 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 20 पैसे टूटकर 73.31 प्रति डॉलर पर आ गया। शेयर बाजारों के अस्थाई आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 483.64 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

संसद परिसर में राहुल गांधी समेत विपक्ष का काले कपड़ों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के लगे नारे

नई दिल्ली। छात्र आंदोलन और नीट परीक्षा से जुड़े विवादों को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के...