back to top

सेंसेक्स 447 अंक मजबूत होकर फिर से 50,000 के ऊपर निकला

मुंबई। घरेलू और वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख के बीच वाहन, बैंक और आईटी कंपनियों के शेयरों में तेज लिवाली से बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 447 अंक की मजबूती के साथ 50,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 447.05 अंक यानी 0.90 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50,296.89 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसमें 633 अंक का उतार-चढ़ाव आया।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 157.55 अंक यानी 1.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,919.10 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में महिंद्रा एंड महिंद्रा रही। इसमें 4.98 प्रतिशत की तेजी आई। एनटीपीसी (3.83 प्रतिशत), बजाज ऑटो (3.53 प्रतिशत), टेक महिंद्रा (3.44 प्रतिशत) में अच्छी तेजी रही। लाभ में रहने वाले अन्य प्रमुख शेयरों में टीसीएस, मारुति, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, नेस्ले और भारती एयरटेल शामिल हैं।

दूसरी तरफ, ओएनजीसी, एचडीएफसी, डा. रेड्डीज, पावर ग्रिड और एसबीआई नुकसान में रहे। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 लाभ के साथ बंद हुए। विश्लेषकों के अनुसार तीसरी तिमाही में जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) में वृद्घि से निवेशक उत्साहित हैं। साथ ही वैश्विक बांड बाजारों में पिछले सप्ताह के उठा-पटक के बाद स्थिरता से भी धारणा मजबूत हुई है।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, फरवरी में वाहनों की बिक्री को लेकर परिदृश्य में सुधार से वाहन कंपनियों के शेयरों में लिवाली बनी हुई है। तेजी में आईटी कंपनियों का भी योगदान रहा। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स और हांगकांग का हैंगसेंग में गिरावट रही। इस बीच, ब्रेंट क्रूड वायदा 0.71 प्रतिशत मजबूत होकर 63.76 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिका डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे मजबूत होकर 73.37 पर बंद हुआ।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...