back to top

सेंसेक्स 380 अंक बढ़कर 51,000 अंक के पार, आईटी, वित्तीय शेयर चमके

मुंबई। एशियाई बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच प्रौद्योगिकी, वित्तीय और वाहन कंपनियों के शेयरों में लिवाली से एक दिन की गिरावट के बाद बुधवार को बीएसई सेंसेक्स एक बार फिर चढ़ गया और कारोबार की समाप्ति पर 51,000 अंक के पार निकल गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 379.99 अंक या 0.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,017.52 अंक पर बंद हुआ।

इस साल 10 मार्च के बाद सेंसेक्स एक बार फिर 51,000 अंक के पार निकला है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 93 अंक या 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,301.45 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में लाभ दर्ज हुआ। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में बजाज फिनसर्व का शेयर सबसे अधिक 4.82 प्रतिशत चढ़ गया। बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, मारुति, एचडीएफसी और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर पावरग्रिड, एनटीपीसी, ओएनजीसी, कोटक बैंक, डॉ. रेड्डीज, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी और भारती एयरटेल के शेयर 3.11 प्रतिशत तक टूट गए।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही से अर्थव्यवस्था में सुधार की संभावना से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई है। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, घरेलू बाजारों की शुरुआत सतर्क रुख के साथ हुई। राहत उपायों के एक और सेट की उम्मीद में बाद में बाजार ने रफ्तार पकड़ी। नए प्रोत्साहन पैकेज से अर्थव्यवस्था के सबसे अधिक प्रभावित पर्यटन, विमानन और आतिथ्य के साथ एमएसएमई क्षेत्र को राहत मिलने की उम्मीद है।

विश्लेषकों ने कहा कि आईटी शेयरों में अच्छी लिवाली देखने को मिली। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिंसों के दाम सुस्त रहने की वजह से धातु कंपनियों के शेयरों में सुधार का सिलसिला चला। बीएसई मिडकैप में 0.14 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि स्मॉलकैप 0.69 प्रतिशत चढ़ गया। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की लाभ में रहे। सियोल के कॉस्पी में गिरावट आई। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजारों में मिलाजुला रुख था।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 68.50 डॉलर प्रति बैरल पर स्थिर था। बुद्घ पूर्णिमा के मौके पर विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में आज अवकाश रहा। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,08,921 मामले सामने आए। इस तरह संक्रमण का आंकड़ा 2,71,57,795 पर पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में महामारी से 4,157 और लोगों की जान गई है। इस तरह अब तक महामारी से 3,11,388 लोग जान गंवा चुके हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...