back to top

फेडरल रिजर्व के नरम रुख से सेंसेक्स, निफ्टी की रिकॉर्ड उड़ान जारी

मुंबई। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के नरम रुख से स्थानीय शेयर बाजार बृहस्पतिवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में नए रिकॉर्ड पर बंद हुए। वैशिक बाजारों के सकारात्मक रुख से भी बाजार धारणा मजबूत हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 223.88 अंक या 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 46,890.34 अंक के अपने नए उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। इसने कारोबार के दौरान 46,992.57 अंक का अपना सर्वकालिक उच्चस्तर भी छुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 58 अंक या 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 13,740.70 अंक की नई ऊंचाई पर बंद हुआ। इसने कारोबार के दौरान 13,773.25 अंक का अपना सर्वकालिक उच्चतम स्तर भी छुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी का शेयर सबसे अधिक 2.92 प्रतिशत चढ़ गया। बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, पावरग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, टेक महिंद्रा और एलएंडटी के शेयर भी लाभ में रहे।

वहीं दूसरी ओर ओएनजीसी, मारुति, टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज ऑटो और सन फार्मा के शेयरों में 1.55 प्रतिशत तक की गिरावट आई। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने कहा है कि रोजगार और मुद्रास्फीति के स्तर पर उल्लेखनीय प्रगति होने तक वह भारी-भरकम मौद्रिक प्रोत्साहन जारी रखेगा। इससे वैश्विक बाजार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने मासिक आधार पर कम से कम 120 अरब डॉलर के बांड की खरीद की भी प्रतिबद्धता जताई है।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, एफओएमसी के ब्याज दरों में बदलाव नहीं करने के फैसले और प्रोत्साहनों को जारी रखने के आश्वासन के बाद बाजार में तेजी आई। इसके अलावा बाजार और प्रोत्साहन पैकेजों, ब्रेक्जिट पर प्रगति तथा वैक्सीन से जुड़े घटनाक्रमों की वजह से चढ़ रहे हैं। हालांकि, बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप में 0.23 प्रतिशत की गिरावट आई। शेयर बाजारों के अस्थाई आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध रूप से 1,981.77 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

अन्य एशियाई बाजारों में शंघाई, हांगकांग और तोक्यो में लाभ रहा। वहीं सियोल में गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार बढ़त में थे। इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51.34 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया एक पैसे की बढ़त के साथ 73.59 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

RELATED ARTICLES

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

संसद परिसर में राहुल गांधी समेत विपक्ष का काले कपड़ों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के लगे नारे

नई दिल्ली। छात्र आंदोलन और नीट परीक्षा से जुड़े विवादों को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के...

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कई राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक आवास के बाहर धरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा एवं...

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशन बंद

नयी दिल्ली। सुरक्षा कारणों से बुधवार सुबह मध्य दिल्ली में चार मेट्रो स्टेशन - जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय को बंद...