back to top

सेंसेक्स-निफ्टी फिसले, शुरुआती बढ़त नहीं टिक पाई

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई, लेकिन यह तेजी ज्यादा देर टिक नहीं सकी। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों ही सूचकांक शुरुआती बढ़त गंवाकर गिरावट के साथ कारोबार करने लगे।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 379.86 अंक चढ़कर 84,258.03 अंक पर पहुंचा था, जबकि निफ्टी 109.55 अंक की बढ़त के साथ 25,899.80 अंक पर कारोबार कर रहा था। हालांकि कुछ ही समय बाद बिकवाली हावी हो गई। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 244.98 अंक टूटकर 83,627.36 अंक पर और निफ्टी 74.30 अंक फिसलकर 25,716.70 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में लार्सन एंड टुब्रो, एचसीएल टेक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टाटा स्टील के शेयर नुकसान में रहे। वहीं इटर्नल, टेक महिंद्रा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।

एशियाई बाजारों में कॉस्पी, निक्की 225 और हैंग सेंग बढ़त में रहे, जबकि एसएसई कम्पोजिट में मामूली गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64.06 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,638.40 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इसके मुकाबले घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,839.32 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

RELATED ARTICLES

काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमले का दावा, 400 मौतें; पाकिस्तान ने आरोप नकारे

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार रात एक नशा मुक्ति अस्पताल पर हुए कथित हवाई हमले में 400 लोगों की मौत हो गई,...

केकेआर को लगा बड़ा झटका…चोटिल हर्षित राणा आईपीएल से हो सकते हैं बाहर

कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की सर्जरी के बाद उबर रहे...

हरियाणा राज्यसभा चुनाव : भाजपा के भाटिया, कांग्रेस के बौद्ध निर्वाचित,क्रॉस-वोटिंग हुई

चंडीगढ़ । भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के करमवीर सिंह बौद्ध को हरियाणा से राज्यसभा के लिए निर्वाचित घोषित किया गया। अधिकारियों के...

चैत्र नवरात्र : पूजा सामग्री से पटे बाजार, सजने लगे शहर के देवी मंदिर

लखनऊ। चैत्र नवरात्र के पहले बाजार में लोगों माता के श्रृंगार और पूजन का सामान खरीदा। बाजार में खरीदारी करने आए लोगों को देखकर...

मित्रता और दानशीलता का उदाहरण है ‘कर्णभारम’

बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम व अग्रसर सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था की ओर से नाटक कर्णभारम का मंचन...

वैश्य समाज ने गोसेवा के साथ मनाया एकता दिवस, सेवा वर्ष की शुरूआत

इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के संस्थापक रामदास अग्रवाल की जयंती पर आयोजन लखनऊ। इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के संस्थापक रहे रामदास अग्रवाल की जयंती वैश्य एकता दिवस...

सुभागी में दिखी स्त्री के आत्मसम्मान की कहानी

15 दिवसीय संस्कृत प्रशिक्षण नाट्य कार्यशाला का समापनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान और रंगनाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय संस्कृत प्रशिक्षण नाट्य...

सुंदरकांड पाठ के साथ कल से शुरू होगा चैती महोत्सव

तुलसी मंच पर देवताओ का आवाहन स्तुति पाठ से किया जायेगालखनऊ। श्री रामलीला समिति ऐशबाग के तुलसी सभागार में चैती महोत्सव को लेकर प्रेसवार्ता...

भातखंडे के छात्रों के लिए लगी भरतनाट्यम की क्लास

दो दिवसीय भरतनाट्यम मास्टर क्लास का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के नृत्य विभाग द्वारा शताब्दी वर्ष के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय भरतनाट्यम मास्टर...