back to top

सेंसेक्स ने शुरुआती बढ़त गंवाई, 63 अंक टूटा

मुंबई। बीएसई सेंसेक्स ने मंगलवार को शुरुआती बढ़त गंवा और यह 63 अंक के नुकसान के साथ बंद हुआ। देश में कोविड-19 के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी के बीच आगे चलकर लॉकडाउन उपायों को लेकर अनिश्चितता की स्थिति पैदा हो गई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान एक समय 414.11 अंक तक चढ़ गया था। अंत में यह 63.29 अंक या 0.21 प्रतिशत के नुकसान से 30,609.30 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10.20 अंक या 0.11 प्रतिशत के नुकसान से 9,029.05 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल का शेयर सबसे अधिक छह प्रतिशत टूट गया। टीसीएस, बजाज फाइनेंस, सनफार्मा, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर भी नुकसान में रहे। वहीं दूसरी ओर टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, नेस्ले इंडिया और आईटीसी में लाभ दर्ज हुआ।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, शुरुआती कारोबार में एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ खुलने के बाद बाजार नकारात्मक रुख के साथ लगभग स्थिर बंद हुआ। अतिरिक्त प्रोत्साहन उपायों और धीरे-धीरे वैश्विक अर्थव्यवस्था खुलने के बीच दुनिया के अन्य बाजारों का रुख सकारात्मक था। उन्होंने कहा कि भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे लॉकडाउन को लेकर अनिश्चितता की स्थिति बन रही है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 1,45,380 हो गई है। अब तक यह महामारी 4,167 लोगों की जान ले चुकी है। वैश्विक स्तर पर इस वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 54.95 लाख पर पहुंच गया है। अन्य एशियाई बाजारों में चीन में शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी उल्लेखनीय बढ़त के साथ बंद हुए।

शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार 1.76 प्रतिशत तक के लाभ में थे। ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 36.09 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया 29 पैसे की बढ़त के साथ 75.66 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...