back to top

सेंसेक्स में 395 अंकों की उछाल

मुंबई। वैश्विक बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच बैंकिंग, धातु और ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में लिवाली से सोमवार को सेंसेक्स 395 अंक चढ़ गया। कारोबारियों ने कहा कि रुपये में मजबूती से भी बाजार धारणा को बल मिला। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में लाभ के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 395.33 अंक या 0.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52,880 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 112.15 अंक या 0.71 प्रतिशत के लाभ से 15,834.35 अंक पर बंद हुआ।

 

सेंसेक्स की कंपनियों में भारतीय स्टेट बैंक का शेयर सबसे अधिक 1.92 प्रतिशत चढ़ा। टाटा स्टील, एलएंडटी, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा तथा आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी लाभ में रहे। मूल्य के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक एचडीएफसी तथा आईसीआईसीआई बैंक ने बाजार की बढ़त में मुख्य योगदान दिया। वहीं दूसरी ओर टेक महिंद्रा, डॉ. रेड्डीज, एचसीएल टेक, टाइटन, भारती एयरटेल, टीसीएस और सन फार्मा के शेयर 1.34 प्रतिशत तक टूट गए।

 

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि वैश्विक बाजारों के मिलेजुले रुख के बावजूद स्थानीय बाजार लाभ में रहे। विनिर्माण पीएमआई में गिरावट के अनुरूप जून महीने में देश का सेवा क्षेत्र का पीएमआई भी घटकर 41.2 पर आ गया। यह मई में 46.4 था। इसका बाजार पर नकारात्मक असर पड़ा। नायर ने कहा, अमेरिका के मजबूत रोजगार के आंकड़ों से संकेत मिलता है कि अर्थव्यवस्था स्थिर रफ्तार से सुधर रही है।

 

इससे फेडरल रिजर्व द्वारा उम्मीद से पहले ब्याज दरों में बढ़ोतरी की चिंता कम हुई है। देश की सेवा क्षेत्र की गतिविधियां मई की तुलना में जून में और नीचे आई हैं। सेवा पीएमआई मई के 46.4 से 41.2 पर आ गया है। जुलाई, 2020 से उत्पादन तेजी से घटने की वजह से कंपनियों को अपने कर्मचारियों की संख्या कम करनी पड़ी है।

 

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि अंकुशों में ढील के बाद कारोबारी धारणा में सुधार से बाजारों को राहत मिली है। हालांकि, विभिन्न राज्यों में कोविड-19 के मामले कुछ बढ़ने से निकट भविष्य में चिंता की स्थिति बन सकती है।

सोने और चांदी में दिखी बढ़त

वैश्विक बाजार में मजबूती के रुख और रुपये के मूल्य में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 69 रुपये बढ़कर 46,408 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,339 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 251 रुपये की तेजी के साथ 69,035 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 68,784 रुपये था।

 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,793 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 26.60 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, डॉलर इंडेक्स में गिरावट के कारण सोमवार को सोने में लिवाली बढ़ गई।

 

 

 

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

संसद परिसर में राहुल गांधी समेत विपक्ष का काले कपड़ों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के लगे नारे

नई दिल्ली। छात्र आंदोलन और नीट परीक्षा से जुड़े विवादों को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के...