back to top

सेंसेक्स 595 अंक की बढ़त के साथ 32,000 अंक के पार

नई दिल्ली। सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन जारी रहा और सेंसेक्स 595 अंक और चढ़ गया। मई के डेरिवेटिव्स अनुबंधों के निपटान के बीच बाजार में व्यापक लिवाली देखने को मिली। सेंसेक्स की बड़ी कंपनियों एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी तथा आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में बढ़त से भी बाजार धारणा को बल मिला।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 595.37 अंक यानी 1.88 प्रतिशत की बढ़त के साथ 32,200.59 अंक पर बंद हुआ। दिन में यह 32,267.23 अंक के स्तर तक भी गया। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 175.15 अंक या 1.88 प्रतिशत की बढ़त के साथ 9,490.10 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में एलएंडटी का शेयर सबसे अधिक 6.17 प्रतिशत चढ़ गया। हीरो मोटोकॉर्प, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी, टाटा स्टील और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर आईटीसी, एसबीआई और भारती एयरटेल के शेयर 0.83 प्रतिशत तक टूट गए।

विश्लेषकों ने कहा कि मई के डेरिवेटिव्स अनुबंधों के निपटान के मद्देनजर भागीदारों की शॉर्ट कवरिंग से बाजार में व्यापक तेजी देखने को मिलेगी। इसके अलावा वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख से भी यहां धारणा को बल मिला। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, यूरोपीय संघ की एक बड़ा पैकेज देने की योजना से यूरोपीय शेयरों में तेजी आई। अमेरिका-चीन राजनयिक मुद्दों की वजह से एशियाई बाजारों के शेयर प्रभावित हुए।

भारत में हालांकि कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन आर्थिक गतिविधियां शुरू होने से बाजार ने राहत की सांस ली है। नायर ने कहा कि और प्रोत्साहन उपायों से अर्थव्यवस्था में मांग बढ़ेगी और सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों को मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि जमीनी वास्तविकताओं में मामूली बदलाव ही आया है लेकिन उम्मीदों के बीच बाजार में तेजी आ रही है। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप में 1.42 प्रतिशत तक का लाभ रहा।

अर्थव्यवस्था में सुधार की उम्मीदों के बीच वैश्विक बाजारों में तेजी रहीं। अमेरिका का डाउ जोंस मार्च के बाद पहली बार 25,000 के ऊपर बंद हुआ। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट और जापान का निक्की लाभ में रहे। वहीं हांगकांग के हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में गिरावट आई।

शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार एक प्रतिशत तक के लाभ में थे। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 34.92 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया पांच पैसे टूटकर 75.76 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...