back to top

सेंसेक्स पहली बार 44,000 अंक के पार, निफ्टी का भी नया रिकॉर्ड

मुंबई। एशियाई बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच विदेशी कोषों के प्रवाह से बुधवार को सेंसेक्स 227 अंक और चढ़कर पहली बार 44,000 अंक के पार निकल गया। वित्तीय कंपनियों के शेयरों में लिवाली से भी बाजार धारणा मजबूत हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 44,215.49 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया। अंत में सेंसेक्स 227.34 अंक या 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 44,180.05 अंक के नए उच्चस्तर पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 64.05 अंक या 0.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 12,938.25 अंक पर बंद हुआ। यह इसका नया रिकॉर्ड है। दिन में कारोबार के दौरान निफ्टी 12,948.85 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया। सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर सबसे अधिक 10 प्रतिशत चढ़ गया। एलएंडटी, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक के शेयर भी लाभ में रहे।

वहीं दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, टाइटन, टीसीएस और भारती एयरटेल के शेयरों में गिरावट आई। कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख तथा विदेशी कोषों के सतत प्रवाह से बाजार धारणा मजबूत हुई। रिलायंस सिक्योरिटीज के संस्थागत कारोबार प्रमुख अर्जुन यश महाजन ने कहा कि मुख्य रूप से वित्तीय और वाहन कंपनियों के शेयरों में तेजी से घरेलू बाजार लाभ दर्ज कर रहा है।

इसके अलावा मिड-कैप और स्मॉल-कैप में भी अच्छी लिवाली देखने को मिल रही है। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे। जापान के निक्की में गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे। वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.85 प्रतिशत के लाभ से 44.12 डॉलर प्रति बैरल पर था।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...