back to top

सेंसेक्स 87 अंक गिरकर बंद, वित्तीय कंपनियों के शेयर फिसले

मुंबई। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को 87 अंक फिसलकर बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 86.95 अंक या 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 49,771.29 पर बंद हुआ।

दोपहर के कारोबार में एक समय सेंसेक्स 570 अंक तक गिर गया था, हालांकि, बाद में नुकसान की भरपाई हुई। इसी तरह एनएसई निफ्टी 7.60 अंक या 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,736.40 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में सबसे अधिक चार प्रतिशत की गिरावट इंडसइंड बैंक में आई।

इसके अलावा पावरग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और बजाज फाइनेंस भी लाल निशान में बंद हुए। दूसरी ओर टेक महिंद्रा, टीसीएस, सन फार्मा, इंफोसिस और एचसीएल टेक में तेजी देखी गई। तुर्की में राष्ट्रपति तैयप एर्दाेगन द्वारा केंद्रीय बैंक के गवर्नर को अचानक हटाए जाने से वहां की मुद्रा लीरा अपने रिकॉर्ड निचले स्तर तक गिर गई। इससे निवेशकों को झटका लगा।

आनंद राठी इक्विटी शोध के नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि एशियाई बाजारों से नकारात्मक संकेतों के कारण भारतीय बाजार भी कमजोर हुए और तुर्की की घटना और कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण बाजारों में अस्थिरता बढ़ गई। इस दौरान आईटी, एफएमसीजी और फार्मा शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली, जबकि वित्तीय और ऑटोमोबाइल शेयरों में बिकवाली का दबाव देखा गया।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख बिनोद मोदी ने कहा, देश के विभिन्न हिस्सों में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी से चिंता के कारण घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट आई है। इसके अलावा कमजोर वैश्विक रुझानों और अमेरिकी बॉन्ड के उच्च प्रतिफल के चलते भी दबाव देखने को मिला। बीएसई बैंकेक्स, फाइनेंस, उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं, उर्जा, दूरसंचार और ऑटो सूचकांक 1.51 फीसदी तक गिर गए, जबकि रियल्टी, आईटी, एफएमसीजी, टेक और स्वास्थ्य सुरक्षा क्षेत्र 2.86 फीसदी तक उछले।

बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक 0.99 प्रतिशत तक चढ़ गए। एशिया में हांगकांग, सियोल और टोक्यो के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि शंघाई में तेजी देखने को मिली। इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 64.40 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...