back to top

शेयर बाजारों का रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला थमा, सेंसेक्स 580 अंक टूटा

मुंबई। कई देशों में कोविड-19 के मामले बढऩे से बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों का रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला थम गया और सेंसेक्स तथा निफ्टी दोनों उच्चस्तर से फिसल गए। इसके अलावा वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के बीच वित्तीय कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली का सिलसिला चलने से बाजार नीचे आ गए। कारोबारियों ने कहा कि रुपए में गिरावट से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में कुछ समय के लिए 44,230 अंक के उच्चस्तर पर जाने के बाद नीचे आया। अंत में सेंसेक्स 580.09 अंक या 1.31 प्रतिशत के नुकसान से 43,599.96 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 166.55 अंक या 1.29 प्रतिशत के नुकसान से 12,771.70 अंक पर आ गया। दिन में कारोबार के दौरान निफ्टी 12,963 अंक के उच्चस्तर तक गया।

इससे पिछले लगातार तीन कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स और निफ्टी ने नया रिकॉर्ड बनाया था। सेंसेक्स की कंपनियों में एसबीआई का शेयर सबसे अधिक 4.88 प्रतिशत नीचे आया। एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल के शेयर भी नुकसान में रहे। वहीं दूसरी ओर पावरग्रिड, आईटीसी, एनटीपीसी, टाटा स्टील और टाइटन के शेयर 2.43 प्रतिशत तक लाभ में रहे।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, वायरस संक्रमण के मामले बढऩे से कुछ अतिरिक्त अंकुशों की आशंका पैदा हुई है। इससे वैश्विक आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं। इससे बाजार धारणा नकारात्मक हो गई। हालांकि, वैक्सीन को लेकर कुछ सकारात्मक खबरें भी आ रही हैं। जहां तक भारतीय बाजारों का सवाल है, यहां हालिया तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफा काटा।

नायर ने कहा, वाहन बिक्री के आंकड़े अच्छे हैं, जो अर्थव्यवस्था में सुधार का संकेत देते हैं। लेकिन इसके साथ ही देश के कुछ हिस्सों में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, जो इस सुधार को झटका दे सकते हैं। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप में 0.65 प्रतिशत तक की गिरावट आई। अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग के हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में नुकसान रहा।

चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा जापान का निक्की लाभ में रहे। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजारों में भारी गिरावट दर्ज हुई। इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.65 प्रतिशत के नुकसान से 44.05 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया आठ पैसे टूटकर 74.27 प्रति डॉलर पर आ गया।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...