back to top

शेयर बाजारों में चार दिन की तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, सेंसेक्स 561 अंक टूटा

मुंबई। शेयर बाजारों में चार कारोबारी सत्रों की तेजी का सिलसिला बुधवार को थम गया। कमजोर वैश्विक रुख के बीच वित्तीय कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बाजार ने शुरुआती लाभ गंवा दिया और सेंसेक्स 561 अंक की बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 561.45 अंक या 1.58 प्रतिशत के नुकसान से 34,868.98 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान यह 35,706.55- 34,794.93 अंक के दायरे में रहा। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 165.70 अंक या 1.58 प्रतिशत के नुकसान से 10,305.30 अंक पर आ गया। दिन में यह ऊपर में 10,553.15 अंक और नीचे में 10,281.95 अंक तक गया था। सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक का शेयर सबसे अधिक सात प्रतिशत से अधिक टूटा। आईसीआईसीआई बैंक, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, एसबीआई और भारती एयरटेल के शेयर भी नुकसान में रहे। दूसरी ओर एशियन पेंट्स, आईटीसी, नेस्ले इंडिया और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर लाभ में रहे।

कारोबारियों ने कहा कि सकारात्मक रुख के साथ खुलने के बावजूद वित्तीय कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से घरेलू बाजार नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजारों की कमजोर शुरुआत से भी यहां धारणा प्रभावित हुई। शुरुआती कारोबार में पेरिस, फ्रैंकफर्ट और लंदन के बाजार दो प्रतिशत से अधिक टूट गए। अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की नुकसान में रहे।

वहीं चीन का शंघाई कम्पोजित और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ के साथ बंद हुए। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 42.14 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया छह पैसे के नुकसान से 75.72 (अस्थाई) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...