back to top

सेंसेक्स 1,375 अंक टूटा, बैंक, वित्तीय कंपनियों के शेयरों में गिरावट

मुंबई। मुंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को 1,375 अंक टूटा। कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच बैंक, वित्त और वाहन कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली के साथ यह गिरावट आई। इस बीच, स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 1,000 को पार कर गई है जबकि 29 लोगों की मौत हुई है।

विभिन्न रेटिंग एजेंसियों के देश की आर्थिक वृद्घि के अनुमान को कम किए जाने से निवेशक जोखिमपूर्ण संपत्ति से बाहर निकल रहे हैं। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के दौरान 1,500 अंक से अधिक नीचे आ गया था। लेकिन अंत में यह 1,375.27 अंक यानी 4.61 प्रतिशत लुढ़क कर 28,440.32 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 379.15 अंक यानी 4.38 प्रतिशत का गोता लगाकर 8,281.10 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में बजाज फाइनेंस रही। इसमें करीब 12 प्रतिशत की गिरावट आई। उसके बाद क्रमश: दोनों एचडीएफसी (एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक), टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक तथा मारुति का स्थान रहा। इनमें 10.92 प्रतिशत तक की गिरावट आई। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में से केवल छह लाभ में रहे जिनमें टेक महिंद्रा (4.94 प्रतिशत), नेस्ले इंडिया (4.49 प्रतिशत), एक्सिस बैंक (2.50 प्रतिशत) तथा एचयूएल (2.19 प्रतिशत) प्रमुख हैं।

आनंद राठी के इक्विटी रिसर्च के प्रमुख नरेंद्र सोलंकी ने कहा, एशिया के अन्य बाजारों में गिरावट का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा और सप्ताह की शुरूआत गिरावट के साथ हुई। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण तेल के दाम में नरमी के साथ वैश्विक इक्विटी बाजारों और अन्य वित्तीय बाजारों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।

विभिन्न रेटिंग एजेंसियों के देश की आर्थिक वृद्घि दर का अनुमान कम किए जाने से दोपहर के कारोबार में तेज बिकवाली देखी गई। यह स्थिति तब है जब आरबीआई ने अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए पिछले सप्ताह शुक्रवार को नीतिगत दर में बड़ी कटौती समेत अन्य कदम उठाए। फिच सोल्यूशंस ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढते मामलों के बीच निजी खपत में कमी और निवेश में गिरावट को देखते हुए अगले वित्त वर्ष 2020-21 के लिए भारत का जीडीपी वृद्धि दर अनुमान कम कर 4.6 प्रतिशत कर दिया है।

इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने भी वित्त वर्ष 2020-21 के लिए आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को 5.5 प्रतिशत से कम कर 3.6 प्रतिशत कर दिया है। वैश्विक मोर्चे पर अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष ने शुक्रवार को कहा कि दुनिया मंदी में प्रवेश कर रही है। स्थिति 2009 के मुकाबले ज्यादा खराब है। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, आईएमएफ पहले ही वैश्विक मंदी की घोषणा कर चुका है।

इसके साथ मौजूदा अनिश्चितताओं के कारण निवेशक खासकर एफआईआई (विदेशी संस्थागत निवेशक) अपना निवेश निकाल रहे हैं। औद्योगिक कर्मचारियों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित महंगार्ह दर के आंकड़े मंगलवार को घोषित किए जाएंगे। हालांकि मौजूदा बाजार परिदृश्य में शायद ही इसका कोई असर पड़े। बीएसई रीयल्टी, वित्त, बैंक, वाहन और दूरसंचार सूचकों में 7.01 प्रतिशत की गिरावट आई जबकि स्वास्थ्य और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बनाने वाली कंपनियों के शेयर चमक में रहे।

एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई, हांगकांग, जापान का तोक्या और सोल नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी शुरूआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 4.47 प्रतिशत गिरकर 26.70 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इस बीच कोरोना वायरस बीमारी से सप्ताहांत दुनिया भर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 30,000 को पार कर गई है।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...