back to top

शुरुआती कारोबार में उछले सेंसेक्स व निफ्टी, रुपये में गिरावट

मुंबई । घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 103.96 अंक चढ़कर 85,824.34 अंक पर और एनएसई निफ्टी 36.2 अंक की बढ़त के साथ 26,251.75 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन, टेक महिंद्रा और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर में सबसे अधिक बढ़त दर्ज की गई।

दूसरी ओर एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, अदाणी पोर्ट्स और एशियन पेंट्स के शेयर में गिरावट रही। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में रहे जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट फायदे में रहे।

अमेरिकी बाजार ‘थैंक्सगिविंग’ अवकाश के कारण बृहस्पतिवार को बंद रहे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63.57 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,255.20 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,940.87 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे टूटकर 89.43 प्रति डॉलर पर


रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सात पैसे कमजोर होकर 89.43 प्रति डॉलर पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और डॉलर में मजबूती से घरेलू मुद्रा दबाव में रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 89.41 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह और लुढ़कर 89.43 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से सात पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया बृहस्पतिवार को 14 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.36 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.56 पर आ गया।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...