back to top

उतार-चढ़ाव के भरे कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद

मुंबई। बेहद उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। इस दौरान बाजार को इन्फोसिस, आईटीसी और रिलायंस जैसे प्रमुख शेयरों में खरीदारी से मदद मिली। कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों की शेयर बाजारों में लगातार बिकवाली के चलते बाजार में बढ़त सीमित रही।

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 92.47 अंक या 0.14 प्रतिशत चढ़कर 66,023.24 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में इसने 65,664.85 के निचले स्तर और 66,063.43 के ऊपरी स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 28.45 अंक या 0.14 प्रतिशत बढ़कर 19,811.85 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, टाइटन, आईटीसी, टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अल्ट्राटेक सीमेंट में उल्लेखनीय बढ़त हुई। दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचडीएफसी बैंक और मारुति के शेयर नुकसान के साथ बंद हुए।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की लाभ में, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरकर बंद हुए थे।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की टिप्पणियों में सतर्क रुख अपनाने और दर में कटौती का संकेत देने से परहेज करने के बावजूद बाजार दिन की गिरावट से उबर गया और मामूली लाभ के साथ बंद हुआ। दूसरी ओर बाजार में कुछ मुनाफावसूली भी हुई, क्योंकि निवेशकों की दिलचस्पी आईपीओ के जरिये प्राथमिक बाजार में थी।

उन्होंने कहा कि बाजार का रुख सकारात्मक है, क्योंकि मुद्रास्फीति में नरमी और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में कमी से मध्यम अवधि में तेजी को समर्थन मिल रहा है। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.46 प्रतिशत गिरकर 82.07 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 455.59 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। मंगलवार को सेंसेक्स 275.62 अंक या 0.42 प्रतिशत चढ़कर 65,930.77 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 89.40 अंक या 0.45 प्रतिशत बढ़कर 19,783.40 अंक रहा था।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...