back to top

आत्मनिर्भर भारत कारोबारी बाधा या संरक्षणवाद को प्रोत्साहित नहीं करता : उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद दुनिया पहले जैसी नहीं रहेगी, ऐसे में भारत जैसे देशों के लिये सही अर्थो में आत्मनिर्भर बनकर कठिन परिस्थितियों से मुकाबला करने में समर्थ अर्थव्यवस्था का निर्माण करने की जरूरत है।

उपराष्ट्रपति ने “नेताजी- भारत की स्वंत्रता और ब्रिटिश अभिलेख” पुस्तक के लोकार्पण कार्यक्रम में कहा, “आत्मनिर्भर भारत कारोबारी बाधा खड़ा करने या संरक्षणवाद को प्रोत्साहित करने की बात नहीं करता है बल्कि भारत की अंतर्निहित ताकत को पहचानने और विभिन्न क्षेत्रों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने पर जोर देता है।”

नायडू ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद दुनिया पहले जैसी नहीं रहेगी। ऐसे में भारत जैसे देशों के लिये सही अर्थो में आत्मनिर्भर बनकर कठिन परिस्थितियों से मुकाबला करने में समर्थ अर्थव्यवस्था का निर्माण करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, “मुझे इस बात की खुशी है कि सरकार ने आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने के उपायों के तहत हाल ही में रक्षा क्षेत्र के 101 उत्पादों पर आयात रोक लगाने की घोषणा की।”

नायडू ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जिक्र करते हुए कहा, “हमारी युवा पीढ़ी को भारत के इतिहास के प्रति जागरूक होना चाहिए। देशभर से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और पराक्रम की कहानियों को पाठ्यक्रम में रेखांकित किया जाना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि नेताजी का दृढ़ विश्वास था कि हम सब सबसे पहले भारतीय हैं, धर्म, जाति, क्षेत्रीय और भाषाई पहचानें बाद में आती हैं।

उपराष्ट्रपति ने कहा, “हमारे स्वाधीनता आंदोलन के दौरान नेताजी का साहसी और ओजस्वी नेतृत्व युवाओं के लिए अनुकरणीय और प्रेरणा का स्रोत है। नेताजी का विश्वास था कि महान राष्ट्र अपनी नियति स्वयं लिखते हैं। उन्होंने लोगों में भी यह विश्वास जगाया।”

उन्होंने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस भी है और इस अवसर पर वह युवाओं से नये भारत के निर्माण के लिये नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील करते हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...