back to top

पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर देशभर से आयीं खास तस्वीरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर पूरे देश में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, गृहमंत्री, रक्षामंत्री, केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य तथा सभी राज्यों के राज्यपाल और मुख्यमंत्रियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। कहीं धार्मिक अनुष्ठान हुए तो कहीं सेवा कार्य और जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए। आइए, देखते हैं देशभर से आईं ये खास तस्वीरें, जो इस ऐतिहासिक अवसर को और भी यादगार बनाती हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा बेंगलुरु, कर्नाटक में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लोक कलाकार प्रस्तुति देते हुए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार में मित्र मित्र पार्क के उद्घाटन और विकास कार्यों के उद्घाटन समारोह के बाद महिला को सम्मानित किया और साथ ही मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई सी. पटेल भी रहे।
पीएम मोदी के 75 वे जन्म 0दिन के अवसर पर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गनाइजेशन द्वारा आयोजित ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ अभियान के तहत केदारनाथ धाम में जिला प्रशासन और पुलिस कर्मियों के साथ सफाई कर्मचारी सफाई अभियान में भाग लेते हुए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सुलभ इंटरनेशनल द्वारा 75 किलोग्राम के विशाल ‘लड्डू’ का अनावरण, नई दिल्ली के पालिका पार्क में किया गया।
नई दिल्ली के पालिका पार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सुलभ इंटरनेशनल द्वारा आयोजित 75 किलोग्राम के विशाल ‘लड्डू’ के अनावरण और ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के शुभारंभ के दौरान लोग एक-दूसरे को ‘लड्डू’ खिलाते हुए।
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत राजस्थान के बीकानेर में बुधवार को साइकिल रैली का नेतृत्व करते हुए।
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ से पहले गुरुद्वारा बंगला साहिब के दौरे के दौरान नई दिल्ली में भोजन वितरण की शुरुआत की।
गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल रक्तदान अभियान ‘रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0’ के दौरान रक्तदाताओं से बातचीत करते हुए। यह कार्यक्रम बुधवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया गया।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत बुधवार को बिहार के पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदर्शनियों का अवलोकन करते हुए।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल स्कूली बच्चों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर महाराष्ट्र के मुंबई में मलाड रेलवे स्टेशन पर सफाई अभियान में भाग लेते हुए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित “सेवा पखवाड़ा” के तहत बिहार के पटना में बुधवार को आयोजित प्रदर्शनियों का अवलोकन करते भाजपा कार्यकर्ता।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर प्रयागराज के अलोपी देवी मंदिर में पुजारी अनुष्ठान करते हुए।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बुधवार को नई दिल्ली में इंडिया गेट के पास कर्तव्य पथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित “सेवा संकल्प पदयात्रा” के दौरान स्कूली बच्चों को सम्मानित करती हुईं। इस अवसर पर भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज और दिल्ली के मंत्री रविंदर इंद्राज सिंह भी मौजूद हैं।

RELATED ARTICLES

दुबई हवाई अड्डे के पास धमाके से सिंधू और कोच डरे

दुबई। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने रविवार को दुबई हवाई अड्डे पर स्थिति को तनावपूर्ण और डरावना बताया क्योंकि...

अब शिक्षा क्षेत्र में दांव लगाने को तैयार मफतलाल समूह…यूनिफॉर्म से लेकर एआई तक अगुवा बनने का इरादा

नई दिल्ली। कभी मशहूर कपड़ ब्रांड रहा अरविंद मफतलाल समूह अब शिक्षा क्षेत्र में बड़ा दांव लगाने जा रहा है। समूह का इरादा यूनिफॉर्म...

मप्र के रायसेन में दो बाइकाें की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत

रायसेन (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप...

दुबई हवाई अड्डे के पास धमाके से सिंधू और कोच डरे

दुबई। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने रविवार को दुबई हवाई अड्डे पर स्थिति को तनावपूर्ण और डरावना बताया क्योंकि...

अमेरिकी-इजराइली हमलों व खामेनेई की मौत पर दुनियाभर के नेताओं ने दी सधी हुई प्रतिक्रिया

ब्रसेल्स। यह कब तक चलेगा? क्या यह और बढ़ेगा? ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर और ईरान के...

अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरान के सर्वाेच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत

दुबई। ईरान के सर्वाेच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की इजराइल और अमेरिका द्वारा किए गए एक बड़े हमले में मौत हो गयी है। ईरान...

अब शिक्षा क्षेत्र में दांव लगाने को तैयार मफतलाल समूह…यूनिफॉर्म से लेकर एआई तक अगुवा बनने का इरादा

नई दिल्ली। कभी मशहूर कपड़ ब्रांड रहा अरविंद मफतलाल समूह अब शिक्षा क्षेत्र में बड़ा दांव लगाने जा रहा है। समूह का इरादा यूनिफॉर्म...

मप्र के रायसेन में दो बाइकाें की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत

रायसेन (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...