back to top

स्वतंत्रता दिवस के पहले जम्मू में बढ़ायी गयी सुरक्षा, त्वरित कार्रवाई दल तैनात

जम्मू। जम्मू क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले सुरक्षा बढ़ा दी गयी है और सघन जांच एवं गश्त की जा रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि बहुस्तरीय सुरक्षा के तहत पुलिस ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जम्मू शहर में अतिरिक्त त्वरित कार्रवाई दलों (क्यूआरटी) को तैनात किया है।

अधिकारी ने बताया कि जम्मू में मुख्य समारोह मिनी स्टेडियम परेड में आयोजित किया जाएगा जिसे सुरक्षा व्यवस्था के तहत सील कर दिया गया है।

केंद्रशासित क्षेत्र प्रशासन ने कोरोना वायरस मामलों में वृद्धि के कारण कुछ सौ लोगों को ही समारोह भाग लेने की अनुमति देने का फैसला किया है,

अधिकारियों ने बताया कि वाहनों की जांच पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और जम्मू-पठानकोट तथा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर विशेष रूप से जांच की जा रही है।

पुलिस ने सभी ट्रक ड्राइवरों और उनके सहायकों का रिकॉर्ड रखने के लिए एक मोबाइल ऐप भी बनाया है ताकि आतंकवादियों के प्रवेश और हथियारों की तस्करी को रोका जा सके।

उन्होंने कहा कि सीमा की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गयी है और सभी सीमावर्ती सड़कों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

अधिकारी ने कहा, “पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल को तैनात किया गया है और 24 घंटों गश्त और गहन जांच का जिम्मा सौंपा गया है।”

जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीधर पाटिल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर शांति सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्य समारोह स्थल के आसपास विशेष प्रबंध किए गए हैं और शांति बनाए रखने के लिए लोगों से सहयोग मांगा गया है।

जम्मू के संभागीय आयुक्त संजीव वर्मा ने संबंधित उपायुक्तों के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह की व्यवस्था की समीक्षा की।

अधिकारियों ने बताया कि समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल नहीं होंगे और कोरोना वायरस को देखते हुए मार्च पास्ट में भी प्रतिभागियों की संख्या कम की जाएगी।

अधिकारियों ने कहा कि समारोहों के दौरान कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...