back to top

तीन सुरक्षाकर्मियों की शहादत के बाद सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को किया ढेर

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी और सीआरपीएफ के दो जवानों के शहीद होने के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों का पीछा किया और मुठभेड़ में उनमें से दो को मार गिराया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी कश्मीर में बारामूला जिले के करीरी इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। इन आतंकवादियों के लश्कर ए तैयबा से संबंध होने का संदेह है। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों की नाका पार्टी पर हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दो और जम्मू कश्मीर पुलिस के एक विशेष पुलिस अधिकारी के शहीद होने के कुछ घंटे बाद यह मुठभेड़ शुरू हुई।

अधिकारी ने बताया कि हमले के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और आतंकवादियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान हमलावरों से आमना-सामना हो गया और उनमें से दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक अभियान जारी था।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों पर तीन आतंकवादियों ने हमला किया जिनके लश्कर ए तैयबा से संबंध होने का संदेह है। कुमार ने हमले वाली जगह संवाददाताओं से कहा, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीन आतंकवादी थे जो पास के घने बगीचे से आए और उन्होंने नाके पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें हमारे तीन जवान-सीआरपीएफ से दो और जम्मू कश्मीर पुलिस से एक-शहीद हो गए। ऐसा प्रतीत होता है कि हमले को लश्कर ए तैयबा ने अंजाम दिया। हम जल्द ही उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगे।

उन्होंने कहा, हमने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है और तलाश अभियान जारी है। हमें उम्मीद है कि हम उन्हें जल्द ही मार गिराएंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या आतंकवादियों ने अपनी रणनीति बदल ली है और अब वे सुरक्षाबलों पर हमले कर घटनास्थल से भाग जाते हैं, पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि यह चिंता का विषय है, लेकिन सुरक्षाबल जल्द ही समस्या का समाधान निकाल लेंगे।

उन्होंने कहा, यह चिंता का विषय है। नाकों पर सुरक्षाकर्मियों की संख्या कम होती है, खासकर दूरदराज के क्षेत्रों में जहां आतंकवादी आम लोगों के साथ आकर खुद को छिपा लेते हैं और फिर सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी करते हैं। कई बार हमें नुकसान हुआ है और वे भागने में सफल रहे हैं, लेकिन हम जल्द ही इस तरीके का इलाज ढूंढ़ लेंगे और इस समस्या को खत्म कर देंगे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...