back to top

किसानों के विरोध प्रदर्शन के छठे दिन दिल्ली की सीमाओं पर बढ़ाई गई सुरक्षा

नई दिल्ली। दिल्ली की सीमाओं पर मंगलवार को भारी पुलिस बल तैनात रहा और विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों को रोकने के लिए कंक्रीट के तथा कई स्तरों वाले अवरोधक लगाए गए हैं। भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच लगातार छठे दिन, हजारों की संख्या में किसान टिकरी और सिंघू बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार, किसानों के दिल्ली चलो के आह्वान के मद्देनजर सीमा पर एहतियात के तौर पर वाहनों की जांच तेज कर दी गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यूपी गेट केपास गाजीपुर बॉर्डर पर सीमेंट के और कई स्तरों वाले अवरोधक लगाए गए हैं जहां शनिवार से किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आक्रोशित किसानों द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश के सभी बिंदुओं को बंद करने की धमकी देने के बाद यह कदम उठाए गए हैं।

एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, किसानों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने विभिन्न सीमा क्षेत्रों पर चौकसी बढ़ा दी है। सभी आंतरिक और बाह्य बलों को सचेत कर दिया गया है। टिकरी, सिंघू और गाजीपुर बॉर्डर के अलावा दिल्ली को हरियाणा और उत्तर प्रदेश से जोडऩे वाले किसी अन्य सीमा क्षेत्र से विरोध प्रदर्शन की खबर नहीं है। ऐहतियात के तौर पर दिल्ली गुडग़ांव सीमा पर भी सुरक्षा बलों की तैनाती मजबूत कर दी गई है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किसानों से दिल्ली के बुराड़ी मैदान पर पहुंचने की अपील करते हुए कहा था कि किसान निर्दिष्ट स्थान पर पहुंच जाएं, केंद्र सरकार उनसे बातचीत करने के लिए तैयार है। रविवार को 30 से अधिक किसान समूहों की बैठक हुई जिसमें शाह की, तीन दिसंबर की निर्धारित तिथि से पहले बातचीत करने की पेशकश ठुकराते हुए बिना शर्त बातचीत की मांग की गई थी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...