back to top

उत्तराखंड में बारिश से तबाह हुए कई स्थानों पर मलबे में फंसे लोगों की तलाश शुरू

देहरादून । उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं के कारण तबाही मचने के एक दिन बाद शनिवार को सुबह होते ही बचावकर्मी लापता लोगों की तलाश में जुट गए।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में बादल फटने से प्रभावित एक गाँव में खोज और बचाव अभियान के दौरान एसडीआरएफ के जवान

शुक्रवार तड़के चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और टिहरी जिलों में भारी बारिश, भूस्खलन और बादल फटने से छह लोगों की मौत हो गई और 11 लापता हो गए। टूटी सड़कों के कारण शुक्रवार को राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और जिला आपदा प्रतिक्रिया बल (डीडीआरएफ) के कर्मियों के दलों को प्रभावित इलाकों में पहुंचने में देर हुई। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को चमोली और रुद्रप्रयाग में मौसम में सुधार होने के साथ ही खोज एवं बचाव कार्यों में तेजी आने की संभावना है। चेनागाड़ बाजार क्षेत्र में घुटनों तक मलबा इकट्ठा हो गया है, जहां आपदा में 10 से ज्यादा दुकानें और ढाबे पूरी तरह बह गए।

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में बादल फटने के बाद प्रभावित क्षेत्र में खोज और बचाव अभियान जारी है।

सड़कें भी टूट गई हैं। रुद्रप्रयाग के जिला मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन ने कहा, ैहमारा ध्यान प्रभावित क्षेत्र तक सड़क मार्ग बहाल करने पर है ताकि मलबा हटाने के लिए भारी मशीनें वहां भेजी जा सकें। उन्होंने कहा कि भारी मशीनरी के अभाव में मलबे में फंसे लोगों तक पहुंचना बहुत मुश्किल होगा। रुद्रप्रयाग के बारिश से तबाह हुए इलाकों में आठ लोग लापता बताए जा रहे हैं, जबकि बागेश्वर जिले में तीन लोगों का पता नहीं चल पाया है। चमोली, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों में शुक्रवार को पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि देहरादून में एक नदी से 10 साल के लड़के का शव बरामद किया गया।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...