back to top

केरल विधानसभा में यूडीएफ सदस्यों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हाथापाई

तिरुवनंतपुरम। केरल विधानसभा में बुधवार को नाटकीय घटनाक्रम में कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के सदस्यों और वॉच एंड वार्ड कर्मियों (सुरक्षाकर्मी) के बीच उस समय हाथापाई हुई, जब विधायक देवस्वओम मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। विपक्षी विधायकों की आसन के समक्ष सत्ता पक्ष के सदस्यों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई।

यूडीएफ सदस्य सबरीमला मंदिर में द्वारपालक मूर्तियों पर चढ़ी सोने की परत के कम वजन से जुड़ी कथित अनियमितताओं को लेकर देवस्वओम मंत्री वीएन वासवन के इस्तीफे की मांग करते हुए सोमवार से सदन में हंगामा कर रहे हैं। हंगामा जारी रहने पर विधानसभा अध्यक्ष ए एन शमसीर ने प्रश्न काल बीच में ही स्थगित कर दिया।

यह हाथापाई तब हुई जब सामान्य शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी प्रश्नकाल के दौरान बोल रहे थे। अपने संबोधन में शिवनकुट्टी ने अध्यक्ष के आसन के सामने विपक्ष के विरोध प्रदर्शन और एक बैनर लहराए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उनका कहना था कि इस बैनर के कारण वे सदस्यों को देख नहीं पा रहे हैं। अचानक अध्यक्ष के आसन के आसपास खड़े सुरक्षाकर्मियों और आसन के समक्ष विरोध प्रदर्शन कर रहे यूडीएफ विधायकों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।


मंत्री शिवनकुट्टी को यह कहते हुए सुना गया कि विपक्षी सदस्यों ने वॉच-एंड-वार्ड कर्मियों को मारा। बाद में, सत्ता पक्ष के सदस्य भी आसन के समक्ष पहुंच गए और विपक्षी विधायकों के साथ तीखी बहस करने लगे, जिसके बाद अध्यक्ष ने विधानसभा की कार्यवाही को अस्थायी रूप से स्थगित करने की घोषणा की। इससे पहले, यूडीएफ ने विधानसभा में घोषणा की कि वह सदन की कार्यवाही में तब तक सहयोग नहीं करेगा जब तक कि सबरीमला मंदिर में द्वारपालक की मूर्तियों पर चढ़ी सोने की परत के कम वजन से जुड़ी कथित अनियमितताओं को लेकर देवस्वओम मंत्री इस्तीफा नहीं दे देते।


यूडीएफ के नेताओं ने लगातार तीसरे दिन भी प्रश्नकाल के दौरान नारे लगाते हुए तख्तियों और बैनर के साथ आसन के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। जैसे ही सत्र शुरू हुआ, विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने आरोप लगाया कि भगवान अयप्पा मंदिर की द्वारपालक मूर्तियों को ले जाया गया और बाहर बेच दिया गया। उन्होंने कहा,हम तब तक सदन की कार्यवाही में सहयोग नहीं करेंगे, जब तक कि देवस्वओम मंत्री वी एन वासवन इस्तीफा नहीं दे देते और त्रावणकोर देवस्वओम बोर्ड के सदस्यों को बाहर नहीं कर दिया जाता।

संसदीय कार्य मंत्री एम बी राजेश ने विपक्ष के रुख पर सवाल उठाया और जानना चाहा कि वे इस मामले पर चर्चा के लिए नोटिस देने का साहस क्यों नहीं दिखा रहे हैं। गौरतलब है कि केरल उच्च न्यायालय ने सबरीमला में द्वारपालक (संरक्षक देवता) की मूर्तियों पर सोने की परत चढ़ी तांबे की प्लेट के कम वजन से संबंधित कथित अनियमितताओं की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन का सोमवार को निर्देश दिया।

वजन में कमी का मामला इस वर्ष उच्च न्यायालय को सूचित किए बिना मूर्ति की बाहरी परत को पुन: स्वर्ण-लेपन के लिए भेजने के निर्णय पर अदालती कार्यवाही के दौरान प्रकाश में आया। सुनवाई के दौरान यह पाया गया कि पिछली बार जब 2019 में सोने की परत चढ़ाने के लिए मंदिर से तांबे की प्लेटों को निकाला गया था, तो उनका (सोने से मढ़ी प्लेटों का) वजन लगभग 4.5 किलोग्राम कम हो गया था। यह एक ऐसा तथ्य है जिसकी जानकारी देवस्वोम अधिकारियों ने नहीं दी। पिछले हफ्ते अदालत ने सेवानिवृत्त न्यायाधीश के टी शंकरन की देखरेख में सबरीमला मंदिर में सोने सहित सभी कीमती वस्तुओं की एक व्यापक सूची बनाने का आदेश दिया था।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...

11 वेदियों पर हुई भव्य आरती, लाखों दीपों से जगमगाया पवन घाट

​लखनऊ। प्रसिद्ध ऐतिहासिक श्री मनकामेश्वर मंदिर के तत्वावधान में, पवित्र सावन (सावनी) मास एवं आगामी रक्षाबंधन के पावन पर्व के उल्लासपूर्ण माहौल के बीच...

‘हाय हैंडसम’ में झलका बुढ़ापे के एकाकीपन का दर्द

लखनऊ। रासरंग सांस्कृतिक शैक्षिक समाजिक संस्था की नवीन हास्य नाट्य प्रस्तुति नाटक हाय हैण्डसम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। हास्य नाटक...

700 मुनियों की रक्षा से शुरू हुआ रक्षाबंधन : वीहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में भगवान महावीर स्वामी के मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान आज पूज्य उपाध्याय श्री वीहसंत सागर जी...

चंद्रग्रहण और रक्षा बंधन पर 70 साल बाद बन रहा संयोग

लखनऊ। इस बार रक्षाबंधन पर आंशिक चंद्रग्रहण लग रहा है। आपको बता दें कि रक्षा बंधन पर कई अच्छे संयोग बन रहे हैं। रक्षा...

स्नान-दान का प्रतीक सावन माह की पूर्णिमा आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व होता है और इस माह में पड़ने वाली पूर्णिमा का भी खास महत्व होता...