back to top

वैज्ञानिकों ने मलेरिया के जिम्मेदार मच्छर का विस्तृत जीनोम मानचित्र किया तैयार

नई दिल्ली। वैज्ञानिकों ने मलेरिया बीमारी का प्रसार करने वाले मच्छरों का विस्तृत जीनोम मानचित्र तैयार किया है जिसमें हजारों नए जीन का पता चला है जो बीमारी के प्रसार को आनुवांशिकी आधार पर रोकने की रणनीति विकसित करने में अहम साबित हो सकते हैं।

बेंगलुरु स्थित टाटा इंस्टीट्यूट फॉर जेनेटिक ऐंड सोसाइटी (टीआईजीएस) एवं इंस्टीट्यूट ऑफ बायोइंफॉर्मेटिक ऐंड एप्लायड बायोटेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों सहित अनुसंधानकर्ताओं ने रेखांकित किया कि वेक्टर जनित बीमारियों में मच्छर द्वारा प्रसारित मलेरिया विश्व की सबसे घातक बीमारियों में एक है जिसकी वजह से वर्ष 2019 में करीब चार लाख लोगों की जान गई थी।

मलेरिया का प्रसार रोकने के लिए सीआरआईएसपीआर और जीन आधारित रणनीति तैयार करने के लिए वैज्ञानिकों को वेक्टर मच्छर के जीनोम की जानकारी होने की जरूरत है। सीआरआईएसपीआर वह तकनीक है जिसमें जीन संशोधन किया जाता है और अनुसंधानकर्ता आसानी से डीएनए के क्रम में बदलाव कर जीन के कार्य में बदलाव कर सकते हैं।

अमेरिका स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया (यूसी), इर्विन में परियोजना वैज्ञानिक महुल चक्रवर्ती एवं उनके सहयोगियों ने एशियाई मलेरिया वेक्टर (संचारक) मच्छर एनोफिलिस स्टीफेंसी का नया संदर्भ जीनोम तैयार किया है। टीआईजीएस-यूसी सैन डियागो के विज्ञान निदेशक प्रोफेसर इथन बिएर ने कहा, एनोफिलिस स्टीफेंसी दक्षिण एशिया के शहरी इलाकों का प्रमुख मलेरिया संचारक मच्छर है जिसने हाल में हॉर्न ऑफ अफ्रीका में घुसपैठ की है।

पूर्वानुमान है कि यह अफ्रीका के शहरी क्षेत्र में मलेरिया का प्रसार करने वाला प्रमुख मच्छर बन जाएगा और यह 12.6 करोड़ शहरी अफ्रीकी को खतरा उत्पन्न करेगा। जर्नल बीएमसी बायोलॉजी में प्रकाशित अनुसंधान पत्र के सह लेखक बिएर ने कहा, नया जीनोम संग्रह आनुवांशिकी कार्यप्रणाली का विस्तृत एवं सटीक मानचित्रण हैं और यह एनोफिलिस स्टीफेंसी की आनुवांशिकी के अध्ययन के नए युग का आधार साबित होगा।

एनोफिलिस स्टीफेंसी के अद्यतन जीनोम मानचित्र में अनुसंधानकर्ताओं ने 3000 से अधिक जीन का पता लगाया है जिसकी जानकारी पिछले मानचित्रण में नहीं लगी थी। वैज्ञानिकों ने बताया कि जिन नए जीन की जानकारी मिली है वे मच्छरों के खून चूसने, खून को पचाने, प्रजनन एवं बीमारी फैलाने वाले जीवाणु के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। वैज्ञानिकों को इस दौरान पूर्व में अज्ञात 29 जीन का भी पता चला है जो रासायनिक कीटनाशकों के प्रति प्रतिरोधक क्षमता में अहम भूमिका निभाते हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...