back to top

प्रदर्शनी में विविध प्रदेशों की साड़ियां और ज्वैलरी कर रहीं आकर्षित

लखनऊ। एकल भारत लोक शिक्षा परिषद् लखनऊ चैप्टर महिला विभाग द्वारा निराला नगर में शुक्रवार को अमीलिया नामक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शिनी का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि मौजूद भारत लोक शिक्षा परिषद् के ट्रस्टी उमाशंकर हलवासिया ने प्रथम पूज्य श्रीगणेश का पूजन एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य यह है कि एकल द्वारा संचालित ग्रामीण क्षेत्रो में एकल विद्यालय के बच्चों की मदद की जा सके। प्रदर्शिनी में लखनऊ, कानपुर, बनारस, जयपुर, मुंबई सहित अन्य शहरों से लोगो ने साड़ी, सलवार सूट, डिजाइनर ड्रेस, ज्वेलरी, आर्टिफीसियल ज्वेलरी, राखी, भगवान के वस्त्र, सजावट के सामान के स्टॉल लगाए। लखनऊ की युवा डिजाइनर प्राची जायसवाल के स्टॉल साईं प्राविशी बाई प्राची, लाडली साड़ी, द सेक्रेट आॅउटफिट बाई अरुणिमा सहित अन्य स्टॉलों पर लगे डिजाइनर शूट व साड़ियां आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत उन्नाव जिले के औरास ब्लॉक के महिला स्वयं सहायता समूह के स्टॉल पर लगे चिकनकारी कपड़े, टेडी बीयर, एलोवीरा बेस्ड साबुन की भी बिक्री हुई।

प्रदर्शिनी में कृष्णा जन्माष्टमी, राखी एवं तीज त्यौहार का कार्यक्रम भी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमे महिलाओ द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किये गये। इस मौके पर अध्यक्षा सीमा अग्रवाल, सचिव बिन्दु बोरा एवं रेशु भाटिया, कविता अग्रवाल, आदर्श गोयल, कोषाध्यक्ष अंजना अग्रवाल, विभा जालान एवं रितु, रेनू, मीनू, नीलम, अर्चना, अमिता व लखनऊ चैप्टर के पदाधिकारी आशीष अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, रवीश कुमार अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, परमेश मित्तल आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...