back to top

गणराज्य की एकता, अखंडता के सूत्रधार थे सरदार पटेल : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर यहां जीपीओ पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल भारत माता के महान सपूत और भारत गणराज्य की एकता और अखण्डता के सूत्रधार थे। सरदार पटेल की स्मृतियों को कोटि-कोटि नमन करते हुए प्रदेश की जनता की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि यह देश भले ही राजनैतिक रूप से किसी काल खंड में अलग-अलग रहा हो, लेकिन सांस्कृतिक रूप से अतीत के उस काल खण्ड से जब से मानव ने इस धरती पर जन्म लिया है, उत्तर में हिमालय दक्षिण में समुद्र तक पूरा भारत एक सांस्कृतिक इकाई के रूप में जाना जाता था। हमारे शास्त्रों और भारतीय मनीषा ने सदैव इस इकाई को भारत भूमि या हिन्दुस्तान के रूप में मान्यता देकर इस भू सांस्कृतिक अवधारणा को राष्ट्र के रूप में माना था।

योगी ने कहा कि इस देश में विदेशी हुकूमत ने एक काल खंड तक शासन किया। विदेशी हुकूमत यह जानती थी कि वे भारत पर तब तक स्थायी रूप से शासन नहीं कर सकते, जब तक कि यहां के नागरिक एक भाव के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने यहां की एकता और अखंडता को खंडित करने का प्रयास भी किया, लेकिन सरदार पटेल ने एकता और अखंडता को मजबूत करते हुए भारत को एक ऐसे स्वरूप में ला खड़ा किया, जहां सारी साजिशें नाकाम होकर रह गयीं। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने भारत को एक सूत्र में बांधकर देश की एकता व अखंडता का अभेद्य कवच बनाया।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...